Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

भारतमाला घोटाला : कुरूद में ED की रेड, तीन गाड़ियों में पहुंचे एक दर्जन अधिकारी

April 27, 2026

मनरेगा श्रमिकों की ई- के वाय सी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल

April 27, 2026

अमेरिकी नाकाबंदी से ईरान पर बढ़ रहा दबाव, यूएस सेंट्रल कमान का दावा- तेहरान के रोके 38 जहाज

April 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Chhattisgarh»मुख्यमंत्री साय तहसील स्तरीय कर्मा महोत्सव व सामूहिक आदर्श विवाह में हुए शामिल
Chhattisgarh

मुख्यमंत्री साय तहसील स्तरीय कर्मा महोत्सव व सामूहिक आदर्श विवाह में हुए शामिल

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniApril 26, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
मुख्यमंत्री साय तहसील स्तरीय कर्मा महोत्सव व सामूहिक आदर्श विवाह में हुए शामिल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

🔴13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद

दुर्ग, 26 अप्रैल 2026। दुर्ग जिले के ग्राम भरर (जामगांव-आर) में आयोजित तहसील स्तरीय विशाल कर्मा महोत्सव एवं सामूहिक आदर्श विवाह कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने 13 नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और सुखमय दांपत्य जीवन की कामना की। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने साहू समाज भवन पाटन में शेड एवं अन्य कार्य के लिए 50 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की। साथ ही ग्राम पंचायत भरर में शौचालय व शेड निर्माण की घोषणा तथा ग्राम पंचायत में सीसी रोड निर्माण के लिए 10 लाख रूपए की घोषणा की गई।

मुख्यमंत्री श्री साय ने साहू समाज को छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा और गौरवशाली समाज बताते हुए माता कर्मा के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि माता कर्मा की भक्ति और सेवा भावना समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने भगवान जगन्नाथ और माता कर्मा की कथा का उल्लेख करते हुए इसे आस्था और विश्वास की पराकाष्ठा बताया। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय ताराचंद साहू को भी नमन किया और उनके साथ काम किए गए काम के अनुभव साझा किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 28 महीनों के कार्यकाल में राज्य में सुशासन स्थापित करने के साथ-साथ “मोदी की गारंटी” को पूरा किया गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में हो रहे कार्यों की सराहना की। राज्य सरकार द्वारा 18 लाख परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जा रहा है। किसानों को बकाया बोनस राशि का भुगतान, 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी और “महतारी वंदन योजना” के तहत महिलाओं को मासिक आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है, जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। महिलाएं सिलाई-कढ़ाई, किराना दुकान और अन्य छोटे व्यवसाय शुरू कर रही हैं। इसके अलावा “रामलला दर्शन योजना” के तहत दो वर्षों में 42 हजार लोगों को लाभ मिला है, और मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना भी शुरू की गई है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने बस्तर क्षेत्र में नक्सल समस्या में आई कमी और विकास कार्यों में तेजी को महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना – 2026 की शुरुआत मार्च 2026 में की गई है। यह योजना उन उपभोक्ताओं के लिए एक सुनहरा अवसर है जिनका बिजली बिल लंबे समय से बकाया है। मोर बिजली ऐप में मोबाइल पर इस ऐप के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं और अपनी पात्रता चेक कर सकते हैं। इस योजना के तहत बकाया राशि पर लगने वाले ब्याज या सरचार्ज में 100 प्रतिशत की पूरी छूट दी जा रही है। उपभोक्ताओं को पूरी राशि एक साथ देने की ज़रूरत नहीं है। पंजीकरण के समय कुल बकाया का केवल 10 प्रतिशत जमा करना होगा, शेष राशि को आसान किस्तों में चुकाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि गांव-गांव में अटल डिजिटल केंद्र खोलकर डिजिटल सेवाओं को सुलभ बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि प्राथमिक कृषि साख समिति में किसानों को आसानी से खाद और बीज उपलब्ध हो सकेगा। जिन्हें नजदीकी सोसायटियों के माध्यम से किसानों तक पहुंचाया जा रहा है। राज्य में सुशासन स्थापित करने और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए ठोस कदम उठाए गए हैं, जिससे विकास कार्यों को गति मिली है।

इस अवसर पर सांसद श्री विजय बघेल, कमिश्नर श्री सत्यनारायण राठौर, कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल, अध्यक्ष जिला साहू संघ श्री नंदलाल साहू, अध्यक्ष तेलघानी बोर्ड श्री जितेन्द्र साहू पूर्व अध्यक्ष छ.ग.हस्तशिल्प बोर्ड श्री दीपक साहू, सभापति जिला पंचायत दुर्ग श्रीमती कल्पना नारद साहू, जनपद पंचायत पाटन सदस्य श्री रामकुमार चन्द्राकर सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं नागरिकगण उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleभिलाई भाजयुमो की जिला व मंडल नियुक्तियां स्थगित, जल्द जारी होगी नई सूची
Next Article Paytm पर RBI की बड़ी कार्रवाई: लाइसेंस रद्द होते ही शेयर लुढ़के, निवेशकों में हलचल तेज – |
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh

भारतमाला घोटाला : कुरूद में ED की रेड, तीन गाड़ियों में पहुंचे एक दर्जन अधिकारी

April 27, 2026
Chhattisgarh

मनरेगा श्रमिकों की ई- के वाय सी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल

April 27, 2026
Chhattisgarh

भिलाई भाजयुमो की जिला व मंडल नियुक्तियां स्थगित, जल्द जारी होगी नई सूची

April 26, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

भारतमाला घोटाला : कुरूद में ED की रेड, तीन गाड़ियों में पहुंचे एक दर्जन अधिकारी

April 27, 2026

मनरेगा श्रमिकों की ई- के वाय सी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल

April 27, 2026

अमेरिकी नाकाबंदी से ईरान पर बढ़ रहा दबाव, यूएस सेंट्रल कमान का दावा- तेहरान के रोके 38 जहाज

April 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.