Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 43 आईएएस अधिकारियों के प्रभार बदले

May 6, 2026

CM साय ने अखबार में प्रकाशित पेयजल समस्या की खबर पर लिया त्वरित संज्ञान

May 6, 2026

‘बड़ी जिम्मेदारी, बड़ा भरोसा’: कुमार मंगलम बिड़ला की एंट्री से उछला Vodafone Idea का शेयर – |

May 6, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Chhattisgarh»छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 43 आईएएस अधिकारियों के प्रभार बदले
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 43 आईएएस अधिकारियों के प्रभार बदले

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniMay 6, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 43 आईएएस अधिकारियों के प्रभार बदले
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

राष्ट्रवाणी, 06 मई 2026। छत्तीसगढ़ सरकार ने बुधवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 43 आईएएस अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार कई वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कई विभागों में नए प्रभार निर्धारित किए गए हैं।

जारी आदेश के मुताबिक अपर मुख्य सचिव ऋचा शर्मा को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग का प्रभार सौंपा गया है। साथ ही उन्हें ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान तथा विकास आयुक्त का अतिरिक्त दायित्व भी दिया गया है।
अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ को वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह को ऊर्जा विभाग का प्रभार सौंपते हुए छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
प्रमुख सचिव निहारिका बारिक को गृह एवं जेल विभाग का दायित्व सौंपा गया है।

प्रमुख सचिव शहला निगार को महिला एवं बाल विकास विभाग का प्रभार दिया गया है। इसके साथ ही समाज कल्याण विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी उन्हें सौंपी गई है।
सचिव डॉ. रोहित यादव को वित्त विभाग में पदस्थ करते हुए जनसंपर्क विभाग तथा पेंशन निराकरण समिति का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह को स्कूल शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। सचिव परदेशी सिद्धार्थ कोमल को कृषि विकास, किसान कल्याण, जैव प्रौद्योगिकी, उद्यानिकी, मत्स्यपालन तथा पशुधन विकास विभाग का प्रभार सौंपा गया है। सुश्री रीना बाबा साहेब कंगाले को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के साथ वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।
श्री अविनाश चंपावत को उच्च शिक्षा विभाग का प्रभार दिया गया है। श्री मुकेश कुमार बंसल को लोक निर्माण विभाग, विमानन विभाग तथा मुख्यमंत्री सचिवालय के साथ छत्तीसगढ़ रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सुश्री अलरमेलमंगई डी. को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं श्री अंकित आनंद को आवास एवं पर्यावरण विभाग में पदस्थ करते हुए वाणिज्यिक कर (पंजीयन) विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है।

सरकार के इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल को आगामी प्रशासनिक प्राथमिकताओं और विभागीय कार्यों में तेजी लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। राज्य शासन की ओर से जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

Oplus_16908288

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleCM साय ने अखबार में प्रकाशित पेयजल समस्या की खबर पर लिया त्वरित संज्ञान
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh

CM साय ने अखबार में प्रकाशित पेयजल समस्या की खबर पर लिया त्वरित संज्ञान

May 6, 2026
Chhattisgarh

इनोवेशन महाकुंभ 1.0 बस्तर को इनोवेशन हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

May 5, 2026
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में पहले थानेदार और अब 136 एसआई, सिपाहियों के तबादले

May 5, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202549 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202549 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 43 आईएएस अधिकारियों के प्रभार बदले

May 6, 2026

CM साय ने अखबार में प्रकाशित पेयजल समस्या की खबर पर लिया त्वरित संज्ञान

May 6, 2026

‘बड़ी जिम्मेदारी, बड़ा भरोसा’: कुमार मंगलम बिड़ला की एंट्री से उछला Vodafone Idea का शेयर – |

May 6, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.