Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

जिला अधिवक्ता संघ चुनाव पर रोक, स्टेट बार ने तत्काल प्रभाव से स्थगित की प्रक्रिया

May 9, 2026

“थलपति विजय के बॉडीगार्ड की वायरल पोस्ट ने बदले सियासी समीकरण, CM बनने से पहले मची हलचल” – |

May 9, 2026

IPL 2026: केएल राहुल ने रचा इतिहास, ऐसा रिकॉर्ड बनाया जिसे तोड़ना लगभग नामुमकिन

May 9, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Chhattisgarh»जिला अधिवक्ता संघ चुनाव पर रोक, स्टेट बार ने तत्काल प्रभाव से स्थगित की प्रक्रिया
Chhattisgarh

जिला अधिवक्ता संघ चुनाव पर रोक, स्टेट बार ने तत्काल प्रभाव से स्थगित की प्रक्रिया

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniMay 9, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
जिला अधिवक्ता संघ चुनाव पर रोक, स्टेट बार ने तत्काल प्रभाव से स्थगित की प्रक्रिया
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

राष्ट्रवाणी, 09 मई 2026। छत्तीसगढ़ स्टेट बार काउंसिल ने जिला अधिवक्ता संघ बिलासपुर के वर्ष 2026 के चुनाव पर फिलहाल रोक लगा दी है। काउंसिल ने अगले आदेश तक चुनाव प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से स्थगित करने का निर्देश जारी किया है।

इस संबंध में काउंसिल के सचिव अमित कुमार वर्मा ने जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव अधिकारी ए.आर.के. राव को पत्र जारी कर निर्णय की जानकारी दी है। बताया गया है कि अधिवक्ता चंद्रशेखर बाजपेयी समेत 236 वकीलों द्वारा संयुक्त आवेदन प्रस्तुत किया गया था। इसी आवेदन पर बार काउंसिल अध्यक्ष के निर्देश के बाद चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया। साथ ही चुनाव अधिकारी से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है।

जानकारी के मुताबिक, विवाद की शुरुआत 25 अप्रैल को आयोजित जनरल बॉडी मीटिंग के बाद हुई थी। इसके बाद कई अधिवक्ताओं ने चुनाव नियमों को लेकर आपत्ति दर्ज कराते हुए बार काउंसिल में शिकायत की।

विवाद का मुख्य कारण चुनाव नियमों का वह प्रावधान बना, जिसमें कहा गया है कि कोई भी व्यक्ति एक ही पद के लिए दो बार से अधिक चुनाव नहीं लड़ सकता। कुछ अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि इस नियम के बावजूद ऐसे दावेदार भी मैदान में हैं, जो पहले ही दो से अधिक बार संबंधित पद संभाल चुके हैं। यदि नियम का सख्ती से पालन किया जाता है, तो कई वरिष्ठ अधिवक्ता चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य हो सकते हैं।

मालूम हो कि, जिला अधिवक्ता संघ चुनाव में कुल 16 पदों के लिए निर्वाचन होना है। इनमें अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महिला उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव, कोषाध्यक्ष, पुस्तकालय सचिव, खेल एवं सांस्कृतिक सचिव, संयुक्त पुस्तकालय सचिव और कार्यकारिणी सदस्य के सात पद शामिल हैं।

हालांकि चुनाव प्रक्रिया पर रोक लग गई है, लेकिन सोशल मीडिया पर चुनाव प्रचार अभी भी जारी है। संभावित प्रत्याशी अपने समर्थन में पोस्टर, संदेश और प्रचार सामग्री साझा कर रहे हैं। जिलान्यायालय परिसर में भी अधिवक्ताओं के बीच चुनाव को लेकर चर्चाएं तेज हैं और प्रत्याशी समर्थन जुटाने में लगे हुए हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Article“थलपति विजय के बॉडीगार्ड की वायरल पोस्ट ने बदले सियासी समीकरण, CM बनने से पहले मची हलचल” – |
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : प्रदेश में गूंजीं शहनाइयां, 1385 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

May 9, 2026
Chhattisgarh

बस्तर की नई वैश्विक पहचान : जंगलों में फेंके जाने वाले छिंद के बीजों से तैयार हुई अनोखी हर्बल कॉफी

May 8, 2026
Chhattisgarh

CG में प्रशासनिक फेरबदल, पुष्पा साहू बनीं माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव

May 8, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202549 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202549 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

जिला अधिवक्ता संघ चुनाव पर रोक, स्टेट बार ने तत्काल प्रभाव से स्थगित की प्रक्रिया

May 9, 2026

“थलपति विजय के बॉडीगार्ड की वायरल पोस्ट ने बदले सियासी समीकरण, CM बनने से पहले मची हलचल” – |

May 9, 2026

IPL 2026: केएल राहुल ने रचा इतिहास, ऐसा रिकॉर्ड बनाया जिसे तोड़ना लगभग नामुमकिन

May 9, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.