Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

रूस ने यूक्रेन के विभिन्न इलाकों पर ड्रोन से किए हमले

May 13, 2026

CGMSC घोटाला : प्रमुख आरोपी दुर्ग के शशांक चोपड़ा को हाईकोर्ट से जमानत

May 13, 2026

CG : प्रदूषण नियंत्रण के लिए छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल की सख्त कार्रवाई

May 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Chhattisgarh»CGMSC घोटाला : प्रमुख आरोपी दुर्ग के शशांक चोपड़ा को हाईकोर्ट से जमानत
Chhattisgarh

CGMSC घोटाला : प्रमुख आरोपी दुर्ग के शशांक चोपड़ा को हाईकोर्ट से जमानत

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniMay 13, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
CGMSC घोटाला : प्रमुख आरोपी दुर्ग के शशांक चोपड़ा को हाईकोर्ट से जमानत
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

राष्ट्रवाणी, 13 मई 2026। छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन से जुड़े बहुचर्चित रीएजेंट खरीदी घोटाले में मोक्षित कॉर्पोरेशन के संचालक और मामले के प्रमुख आरोपियों में शामिल शशांक चोपड़ा को जमानत दे दी है। आरोपी की ओर से स्वास्थ्य संबंधी कारणों का हवाला देते हुए राहत की मांग की गई थी।

याचिकाकर्ता की ओर से पेश अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि शशांक चोपड़ा का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं रहा है और वह जनवरी 2025 से लगातार जेल में बंद है। बचाव पक्ष ने यह भी तर्क दिया कि मामले की जांच पूरी हो चुकी है तथा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा अभियोजन शिकायत भी अदालत में प्रस्तुत की जा चुकी है।

वहीं ईडी की ओर से जमानत आवेदन का विरोध किया गया। सुनवाई के दौरान अदालत ने माना कि आरोपी लंबे समय से न्यायिक हिरासत में है और मामले की सुनवाई पूरी होने में अभी काफी समय लग सकता है। अदालत ने यह भी ध्यान में रखा कि इस प्रकरण के मूल मामले में सुप्रीम कोर्ट पहले हीजमानत दे चुका है। इन परिस्थितियों को देखते हुए हाईकोर्ट ने आरोपी को अनिश्चितकाल तक जेल में रखना उचित नहीं माना और जमानत मंजूर कर दी।

गौरतलब है कि शशांक चोपड़ा को इससे पहले सीजीएमएससी घोटाले से जुड़े ईओडब्ल्यू और एसीबी मामलों में भी सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल चुकी है। अब ईडी प्रकरण में जमानत मिलने के बाद तीनों एजेंसियों द्वारा दर्ज मामलों में उन्हें राहत प्राप्त हो गई है।

छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन से जुड़ा यह मामला सरकारी अस्पतालों के लिए मेडिकल उपकरणों और रीएजेंट की खरीदी में कथित भ्रष्टाचार से संबंधित है। आरोप है कि कुछ कंपनियों ने अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर निविदा प्रक्रिया में हेरफेर की और बाजार मूल्य से कई गुना अधिक दर पर सामग्री की आपूर्ति की। इससे सरकारी खजाने को करोड़ों रुपए का नुकसान पहुंचने का दावा जांच एजेंसियों ने किया है।

इस मामले की जांच एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी), आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (ईओडब्ल्यू) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) अलग-अलग पहलुओं से कर रहे हैं। घोटाले को लेकर पूर्व में कई अधिकारियों और कारोबारी समूहों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleCG : प्रदूषण नियंत्रण के लिए छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल की सख्त कार्रवाई
Next Article रूस ने यूक्रेन के विभिन्न इलाकों पर ड्रोन से किए हमले
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh

CG : प्रदूषण नियंत्रण के लिए छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल की सख्त कार्रवाई

May 13, 2026
Chhattisgarh

सूबेदार/एसआई संवर्ग/पीसी की प्रारंभिक लिखित परीक्षा 12 जुलाई को

May 13, 2026
Chhattisgarh

PM मोदी के सोना न खरीदने की अपील के समर्थन में उतरा छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन, प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी बोले- अर्थव्यवस्था होगी मजबूत

May 12, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202549 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202549 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

रूस ने यूक्रेन के विभिन्न इलाकों पर ड्रोन से किए हमले

May 13, 2026

CGMSC घोटाला : प्रमुख आरोपी दुर्ग के शशांक चोपड़ा को हाईकोर्ट से जमानत

May 13, 2026

CG : प्रदूषण नियंत्रण के लिए छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल की सख्त कार्रवाई

May 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.