सीजी न्यूज़ ऑनलाइन, 20 मई 2026। राज्य शासन ने महिला एवं बाल विकास विभाग में प्रशासनिक कसावट लाते हुए 41 परियोजना अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस संबंध में विभाग द्वारा आदेश जारी कर अधिकारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार विभिन्न जिलों एवं परियोजनाओं में पदस्थ अधिकारियों का स्थानांतरण प्रशासनिक आवश्यकता एवं विभागीय कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने के उद्देश्य से किया गया है। लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार तबादलों से योजनाओं के क्रियान्वयन में गति आएगी तथा महिला एवं बाल विकास से जुड़ी योजनाओं की निगरानी और प्रभावी तरीके से हो सकेगी। शासन के इस निर्णय को विभागीय कार्यप्रणाली में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
तबादला आदेश जारी होने के बाद संबंधित अधिकारियों में हलचल तेज हो गई है तथा कई अधिकारी नई पदस्थापना के लिए तैयारी में जुट गए हैं।


