नवा रायपुर, 18 जून 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा का दशम सत्र आगामी 13 जुलाई से प्रारंभ होगा। विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी जानकारी के अनुसार षष्ठम विधानसभा का यह सत्र 13 जुलाई 2026 (सोमवार) से 17 जुलाई 2026 (शुक्रवार) तक आयोजित किया जाएगा।
पांच दिवसीय इस सत्र में कुल पांच बैठकें होंगी। विधानसभा सचिवालय के अनुसार सत्र के दौरान वित्तीय कार्यों के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण शासकीय कार्य भी संपादित किए जाएंगे।
विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। सत्र के दौरान विभिन्न विभागों से जुड़े मुद्दों, जनहित के विषयों तथा शासकीय कार्यों पर चर्चा होने की संभावना है।
विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि सत्र की सभी बैठकें निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएंगी।

