मृत हालत में ले जाया गया मेडिकल कॉलेज, पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार
राष्ट्रवाणी, 18 जून 2026। मनगटा वन चेतना केंद्र में स्थित एक रिसोर्ट में भिलाई की रहने वाली एक 24 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। गुरुवार सुबह 6 बजे रिसोर्ट के बाथरूम में गिरा पाया गया। इसके बाद उसे राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में उपचारार्थ लाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे डॉक्टर ने परीक्षण के पश्चात मृत घोषित कर दिया। युवती की मौत की असल वजह अब तक सामने नहीं आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत होने की वजह स्पष्ट होगी। सोमनी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक भिलाई-3 नगर निगम के पास रहने वाली मुस्कान तिवारी अपने कुछ दोस्तों के साथ (जिसमें कुछ युवक भी शामिल) मनगटा के एक रिसोर्ट में पार्टी मनाने के लिए पहुंची थी। आज सुबह अचानक युवती जब बाथरूम गई,
तब उसे मूर्छित हालत में देखा गया। तत्काल उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतिका को आशुतोष साहू नामक एक युवक ने अस्पताल तक पहुंचाया। डॉ. विवेक ने युवती की जांच-पड़ताल की, फिर उन्होंने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि युवती के शरीर में कहीं भी चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सीएसपी अलेक्जेंडर किरो ने ” घटना की पुष्टि करते बताया कि जांच के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी। उन्होंने बताया कि युवती पहले अपने मित्रों के साथ रायपुर क्लब में गए थे वहां पार्टी मनाने के पश्चात मनगटा के एक रिसॉर्ट में ठहरे हुए थे।वहीं पुलिस रिसोर्ट संचालक और कर्मचारियों से इस मामले में पूछताछ की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के करण का खुलासा हो सकेगा।

