रायपुर, 7 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार 8 जुलाई को शाम 4 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित होगी।
बैठक में प्रदेश के विभिन्न विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है। इसके साथ ही जनहित, विकास कार्यों और प्रशासनिक मामलों से जुड़े कई अहम निर्णय लिए जा सकते हैं।
कैबिनेट बैठक को लेकर सभी विभागों ने आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। बैठक के बाद लिए गए महत्वपूर्ण फैसलों की जानकारी आधिकारिक रूप से जारी की जाएगी।

