राष्ट्रवाणी, 21 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 22 जुलाई को राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक पूर्वाह्न 11:30 बजे मंत्रालय महानदी भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी।
बैठक में प्रदेश से जुड़े विभिन्न प्रशासनिक, विकासात्मक एवं जनहित के मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। साथ ही कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों और नीतिगत निर्णयों पर मंत्रिपरिषद की मुहर लग सकती है।
राज्य सरकार की इस कैबिनेट बैठक पर प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों की नजरें टिकी हुई हैं, क्योंकि इसमें कई अहम फैसले लिए जाने की उम्मीद है।

