राष्ट्रवाणी: प्रतीक पटनायक, धमतरी। धमतरी जिले के कुरूद में बीते 11 जुलाई की रात हुई सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में अंतरराज्यीय गिरोह के 8 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई एक्टिवा स्कूटी, वीवो मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट कार भी बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार, 11 जुलाई की रात छाती गांव के रहने वाले विमल देशलहरे अपनी एक्टिवा स्कूटी से मगरलोड जा रहे थे। रास्ते में मंदरौद मोड़ के पास वह कुछ देर आराम करने के लिए रुके थे। इसी दौरान सफेद रंग की स्विफ्ट कार में सवार होकर आए बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की और 9 हजार रुपये नगद, वीवो मोबाइल फोन तथा एक्टिवा स्कूटी लूटकर फरार हो गए। घटना की शिकायत मिलने के बाद कुरूद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों की पहचान की। इसके बाद गठित विशेष टीम ने पड़ोसी राज्य ओडिशा के नुआपाड़ा जिले के डरलीमुड़ा गांव में दबिश देकर सभी 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई एक्टिवा स्कूटी, वीवो मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त स्विफ्ट कार बरामद कर ली है। फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह का अन्य आपराधिक मामलों से भी संबंध है या नहीं। मामले की जांच जारी है।
Trending
- झारखंड एसआईआर में बड़ा फर्जीवाड़ा पकड़ा गया, एक आधार नंबर पर दो पहचान!—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- 15 IAS अफसरों का ताबदला, शशि गोयल, अनुराग श्रीवास्तव समेत कइयों का बदला प्रभार, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- कांग्रेस नेता को लेटर से मिली जान से मारने की धमकी, जेल में हत्या की साजिश रचने का दावा – राष्ट्रवाणी
- Tula Rashifal: तुला राशि वालों की चमकेगी किस्मत, अधिकारियों का मिलेगा साथ – राष्ट्रवाणी
- ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पास, राहुल बोले – न भूलेंगे, न माफ करेंगे—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- गरीबी में छूटी पढ़ाई, मिट्टी के दीये और मूर्तियां बनाकर परिवार को दिलाई तरक्की! – राष्ट्रवाणी
- Bahraich News : खेत को रेडीमेड सीमेंटेड दीवार से ऐसे करें सुरक्षित, ये रही कीमत—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- खराब मौसम, 48 घंटे का ऑरेंज अलर्ट, फिर बद्रीनाथ से हेलिकॉप्टर को किसने परमिशन? – राष्ट्रवाणी

