राष्ट्रवाणी: सुप्रिया पांडेय, रायपुर। राजधानी रायपुर में आज भाजपा के प्रदर्शन पर कांग्रेस ने प्रेंस कांफ्रेंस की, जिस पर बीजेपी विधायक पुरंदर मिश्रा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की कथनी और करनी में फर्क है। हमने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। पत्थरबाजी और उकसावे की शुरुआत कांग्रेस की ओर से हुई। पुरंदर मिश्रा ने कहा, राहुल गांधी ने संवैधानिक मर्यादा का पालन नहीं किया। पीएम आवास घेराव से पहले कोई सूचना नहीं दी गई। राहुल गांधी नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दें। विदेशी कल्चर लाकर देश के लोगों को गुलाम बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री के खिलाफ असंवैधानिक टिप्पणी पर भाजपा कार्यकर्ता आक्रोशित हुए। हम शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे, कांग्रेस को मिर्ची लगी तो हम क्या करें। पिटाई करनी होती तो अलग तैयारी करके आते, हम लड़ने नहीं गए थे। प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मी भी घायल हुए। कानून ने उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई की है। बता दें कि भाजपा के प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी पर गंभीर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि है। साथ ही इस मामले को लेकर कल सभी ब्लॉकों में प्रदर्शन करने की बात कही। कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा का प्रदर्शन नहीं, बल्कि कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन पर हमला करने की साजिश थी। ट्रैक्टर भरकर पत्थर, चप्पल और पानी के पाउच लेकर भाजपा कार्यकर्ता आए थे। हम गांधीवादी तरीके से विरोध कर रहे थे, लेकिन पहले भाजपा की ओर से हमला हुआ। भाजपा की ओर से पहले पानी के पाउच, फिर पत्थर फेंके गए। मंत्रियों के इशारे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया गया। सुशील आनंद शुक्ला ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने आंसू गैस के गोले कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दागे। शहर और ग्रामीण जिला अध्यक्ष समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता घायल हुए। पुलिस के संरक्षण और मंत्रियों के उकसावे में भाजपा कार्यकर्ता आगे बढ़े। राजीव भवन में भय का माहौल बनाने की कोशिश की गई। यह भाजपा का नहीं, पूरी सरकार का प्रदर्शन था। उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह के दबाव में सरकार ने कांग्रेस पर हमला कराया। पुलिस मूकदर्शक बनकर बैठी रही। हम मुख्यमंत्री और राज्यपाल से मांग करते हैं कि जो भी मंत्री प्रदर्शन करने आए थे, उन्हें बर्खास्त किया जाए। सुशील शुक्ला ने कहा कि मैं चैलेंज करता हूं, 2028 के बाद सबका हिसाब होगा। 2028 में कांग्रेस की सरकार बन रही है।
Trending
- Korba Pond Drowning: शाम तक घर नहीं लौटीं 3 बच्चियां, फिर कुछ देर बाद तीनों मिले इस हाल में, देखकर ग्रामीणों की भी फटी रह गई आंखें – राष्ट्रवाणी
- Raipur Prayas School Case: ‘अकेले कैमरे में बैठकर ऐसा काम करता था बच्चा..उनके इस हरकत से डरें थे हॉस्टल के अन्य बच्चे’, प्रयास संस्था ने बताई पूरी कहानी, लगाए गंभीर आरोप – राष्ट्रवाणी
- पहले अमेरिका, फिर जापान, अब भारत में महंगा होगा बैंक लोन; आरबीआई कितनी बढ़ा सकता है ब्याज दरें? – राष्ट्रवाणी
- ‘कच्चे तेल में अभी बड़ी तेजी नहीं आई’, युद्ध और क्रूड पर क्रिस वुड की चेतावनी; क्या $120 डॉलर तक जाएगा भाव? – राष्ट्रवाणी
- ₹2000 करोड़ की अंडा इंडस्ट्री पर संकट, एक्सपोर्टर्स सरकार से क्यों मांग रहे सब्सिडी? – राष्ट्रवाणी
- IPO के बीच सुप्रीम कोर्ट से SEBI और NSE के को-लोकेशन विवाद पर बड़ी मंजूरी, 10 साल बाद मिली राहत! – राष्ट्रवाणी
- दूरदर्शन पर खूब बजता था करिश्मा कपूर का आइकॉनिक गाना, सोनू निगम की आवाज; 26 साल से प्रेमियों को कर रहा ‘बेकरार’ – राष्ट्रवाणी
- 13 की उम्र से टैक्स भर रही हैं सिंगर Shreya Ghoshal, पहला शो जीतने पर मिली थी इतनी रकम – राष्ट्रवाणी

