राष्ट्रवाणी: रायपुर। सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए रायपुर यातायात पुलिस ने हीरापुर रिंग रोड और सर्विस रोड पर विशेष अभियान चलाकर अवैध रूप से खड़े 20 ट्रक और ट्रेलर वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की। पुलिस ने वाहन चालकों और मालिकों को भविष्य में दोबारा नियमों का उल्लंघन नहीं करने की अंतिम चेतावनी भी दी है। ट्रैफिक डीसीपी डॉ. अर्चना झा के निर्देशन में कमिश्नरेट रायपुर की यातायात पुलिस शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई कर रही है। अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, यातायात को सुचारु बनाए रखना और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इसी क्रम में 22 जुलाई 2026 को यातायात थाना टाटीबंध क्षेत्र के अंतर्गत हीरापुर रिंग रोड और सर्विस रोड पर विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सर्विस रोड पर अवैध रूप से खड़े पाए गए 20 ट्रक और ट्रेलर वाहनों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम के प्रावधानों के तहत चालानी कार्रवाई की गई। अक्सर भारी वाहनों को मुख्य मार्ग और सर्विस रोड पर लंबे समय तक खड़ा करने से अन्य वाहन चालकों की दृश्यता प्रभावित होती है, यातायात बाधित होता है तथा सड़क दुर्घटनाओं की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। इसे गंभीरता से लेते हुए यातायात पुलिस द्वारा यह अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान संबंधित ट्रक चालकों एवं वाहन मालिकों को सड़क पर अवैध पार्किंग नहीं करने, निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करने तथा यातायात नियमों का पूर्णतः पालन करने की समझाइश दी गई। साथ ही उन्हें स्पष्ट रूप से अंतिम चेतावनी दी गई कि भविष्य में पुनः इस प्रकार का उल्लंघन पाए जाने पर उनके विरुद्ध अधिक कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। यातायात पुलिस, रायपुर ने आम नागरिकों एवं वाहन चालकों से अपील की है कि सड़क एवं सर्विस रोड पर किसी भी प्रकार की अवैध पार्किंग न करें, क्योंकि थोड़ी-सी लापरवाही गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है। यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में अपना सहयोग दें।
Trending
- डुमका, झारखंड: मुआवजे को लेकर ग्रामीणों ने नेवेली उत्तर प्रदेश पावर कोयला खदान का काम रोक दिया – भारतीय पीएसयू
- ‘अंधेरे’ में डूबे छत्तीसगढ़ के 700 सरकारी कार्यालय, बिल जमा नहीं करने पर बिजली कंपनी की सख्ती – राष्ट्रवाणी
- वायरल VIDEO पर बड़ी कार्रवाई: मेडिकल स्टोर सील, संचालक को नोटिस, बिना डिग्री दवा बेचने और इंजेक्शन लगाने का है मामला – राष्ट्रवाणी
- ₹1 लाख में सरकारी पोस्टिंग दिलाने के आरोप वाले पुराने केस से लेकर विधायक कार्यालय तक पहुंचा प्रवेश पाण्डे का सफर – राष्ट्रवाणी
- सरगुजा में नीलामी से पांच सौ रुपये में खरीदी गोवंश को जंगल में काटा, दो गिरफ्तार – राष्ट्रवाणी
- BRICS के खत्म होते ही कच्चे तेल पर भारत-चीन की बड़ी तैयारी, हरदीप पुरी से मिले पेट्रोलियम कंपनी के चीनी अधिकारी – राष्ट्रवाणी
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मुड़घुसरी में 1.48 करोड़ रुपए के तीन सड़क का किया भूमिपूजन—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में मतांतरण विरोधी कड़े कानून के बाद ईसाई मिशनरियों ने बदली रणनीति: प्रार्थना सभाओं के नाम पर थोक में आवेदन – राष्ट्रवाणी
