राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, जगदलपुर/बस्तर। बस्तर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने कोड़ेनार थाना में पदस्थ महिला प्रधान आरक्षक पिलेश्वरी साहू को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। प्रधान आरक्षक पर ट्रैक्टर के जब्ती दस्तावेज देने और वाहन को सुपुर्दनामा पर छोड़ने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है। एसीबी ने शिकायत का सत्यापन करने के बाद गुरुवार को जाल बिछाकर कार्रवाई की। एसीबी के अनुसार ग्राम कोड़ेनार, बास्तानार निवासी बंगालू यादव ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसने खेती के लिए अपने नाम पर आयशर ट्रैक्टर (क्रमांक कग 17 कय 1023) खरीदा था। ट्रैक्टर को उसने घरेलू कार्य के लिए ग्राम बड़े काल्लूर निवासी बुधराम को दिया था। एसीबी ने शिकायत का सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि होने पर गुरुवार 23 जुलाई 2026 को ट्रैप की कार्रवाई की गई। योजना के अनुसार शिकायतकर्ता आरोपी प्रधान आरक्षक को 10 हजार रुपये देने पहुंचा। जैसे ही पिलेश्वरी साहू ने रिश्वत की रकम स्वीकार की, पहले से मौजूद एसीबी टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।
Trending
- डॉ. प्रसन्न कुमार आचार्य ने भारतीय पीएसयू एनएलसीआईएल के सीएमडी के रूप में कार्यभार संभाला
- पेट्रोनेट एलएनजी ने बायो-गैस में 1,200 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की – भारतीय पीएसयू
- गांगुली की बायोपिक की शूटिंग ने बिगाड़ी पिच, काउंटी टीम पर ठुका भारी जुर्माना!
- आईफोन 18 प्रो और प्रो मैक्स की सेल शुरू, चेक करें बैंक ऑफर, कैश डिस्काउंट और सभी EMI ऑप्शन – राष्ट्रवाणी
- सिर्फ ₹51 में मिलेगा अनलिमिटेड 5G डेटा! Jio का सबसे सस्ता अपग्रेड प्लान, 3GB 4G डेटा भी साथ – राष्ट्रवाणी
- शादी में सिर्फ एक डिश, बाजार जल्दी बंद; नई गाड़ी और विदेशी यात्रा पर रोक! पाकिस्तान ने अचानक क्यों लिए सख्त फैसले? – राष्ट्रवाणी
- Indigo यात्रियों को लगेगा झटका! बच्चों के सफर से लेकर एक्स्ट्रा बैगेज तक सब हुआ महंगा, अब आपकी कटेगी जेब – राष्ट्रवाणी
- वॉट्सऐप पर आई फाइल को सोच-समझकर खोलना, रायपुर में बिजनेसमैन का अकाउंट हुआ खाली, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
