राष्ट्रवाणी: रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान किया जा रहा है। जिले में एक बार फिर हेल्पलाइन की संवेदनशील कार्यप्रणाली का सकारात्मक परिणाम सामने आया, जब मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड के ग्राम दाउकापा में एक शिकायत के आधार पर खोदी गई सड़क को पुनः बहाल कर ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली। ग्राम दाउकापा में जल जीवन मिशन के अंतर्गत प्रत्येक घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया गया था। कार्य के दौरान वार्ड क्रमांक-13 में सड़क खोदकर पाइपलाइन तो डाल दी गई, लेकिन बाद में सड़क की मरम्मत नहीं होने से मार्ग पूरी तरह जर्जर हो गया। गड्ढों और उबड़-खाबड़ रास्ते के कारण ग्रामीणों को रोजाना आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। वार्ड निवासी करन साहू ने समस्या के समाधान के लिए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत प्राप्त होते ही लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल स्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ की। विभाग की त्वरित पहल से वार्ड क्रमांक-13 में सीसी रोड का निर्माण कार्य पूर्ण कर सड़क को पूर्व स्थिति से बेहतर रूप में बहाल कर दिया गया। अब ग्रामीणों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल रही है तथा लंबे समय से बनी समस्या का स्थायी समाधान हो गया है। करन साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से उनकी शिकायत पर जिस तेजी से कार्यवाही हुई, उससे शासन के प्रति उनका विश्वास और मजबूत हुआ है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, जिला प्रशासन तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब गांव के लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है।
Trending
- ईडी की बड़ी कोयला छापेमारी: बड़ी बरामदगी, लेकिन प्रमुख संदिग्धों के भागने पर सवाल बरकरार – भारतीय पीएसयू
- व्यक्तित्व निर्माण के साथ समाज के उत्थान में गुरु निभाते हैं अहम भूमिका: लक्ष्मी राजवाड़े – राष्ट्रवाणी
- विशेष केन्द्रीय सहायता योजना के अंतर्गत राज्य स्तरीय अंतर्विभागीय समिति की बैठक सम्पन्न – राष्ट्रवाणी
- मुख्य सचिव ने सिंचाई परियोजनाओं को अधिक व्यवहारिक, टिकाऊ और संसाधनों के बेहतर उपयोग पर दिया जोर – राष्ट्रवाणी
- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने चांदनी बिहारपुर को दी एम्बुलेंस की सौगात, दिखाई हरी झण्डी – राष्ट्रवाणी
- जनभागीदारी से सशक्त होंगे अस्पताल प्रबंधन और स्वास्थ्य सेवाएं: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े – राष्ट्रवाणी
- महिलाओं के सम्मान और आत्मनिर्भरता की नई पहचान बनेगा महतारी सदन : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल, गंभीर हालत में लाया गया झांसी मेडिकल कॉलेज – राष्ट्रवाणी

