राष्ट्रवाणी: रामकुमार यादव, सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में आज एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में चालक की मौत हो गई और घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने भी मामले की जांच शुरु कर दी है। यह हादसा कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र के टिकरापारा गांव में हुआ है। मृतक की पहचान सुरेन्द्र तिग्गा (26) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुरेंद्र खेत में जुताई का काम कर रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रिक होकर पलट गया और वह उसके नीचे दब गया। घटना की सूचना मिलते ही कमलेश्वरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर के नीचे दबे शव को बाहर निकलवाया। इसके बाद शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी। वही घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
Trending
- भारतीय पीएसयू एसईसीएल मुख्यालय में 62वीं कंपनी-स्तरीय द्विपक्षीय सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई
- भारतीय पीएसयू बीसीसीएल मुख्यालय में विशेष इंटरैक्टिव सत्र का आयोजन किया गया
- संगठन निर्माण और कांग्रेस कनेक्ट सेंटर की रिपोर्टिंग में छत्तीसगढ़ कांग्रेस देश में अव्वल, बूथ से प्रदेश तक कार्यकर्ताओं की मेहनत लाई रंग – राष्ट्रवाणी
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तीन दिवसीय दिल्ली दौरे पर रवाना, राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात, राहुल गांधी के बयान पर साधा निशाना – राष्ट्रवाणी
- मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय, अब सिर्फ 10% ही लिया जाएगा ब्रोकन चावल – राष्ट्रवाणी
- स्कूल में शर्मनाक सजा: दंड के नाम पर शिक्षिका ने छात्र से लिखवाई 100 बार अश्लील गालियां, कॉपी देखकर भड़के अभिभावक, देो ने दिए जांच के आदेश – राष्ट्रवाणी
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोकसभा में लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026 के पारित होने का किया स्वागत
- गुरु पूर्णिमा पर कोसमनारा पहुंचे CM साय, सत्यनारायण बाबा धाम में की पूजा-अर्चना

