राष्ट्रवाणी: कग News: राम कुमार यादव, अंबिकापुर. अंबिकापुर में महामाया पहाड़ पर शनिवार को युवती का कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया है. शव का कुछ हिस्सा पेड़ पर लटका हुआ था. घटना स्थल से कपड़े, ब्रेसलेट और दवाईयां भी मिली है. हालांकि पर्याप्त साक्ष्य के अभाव में मृतिका की पहचान नहीं हो पाई है. मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक, महामाया पहाड़ पर वनकर्मी ने पुरानी लाश को पेड़ पर लटका हुआ देखा. एक हिस्सा पेड़ से लटका हुआ था, तो धड़ नीचे गिरा हुआ था सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. शव की हालत देखकर फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया. घटनास्थल की बारीकी से निरीक्षण किया जा रहा है. शव का काफी हिस्सा सड़-गल चुका है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. युवती की शिनाख्त के लिए प्रयास किए जा रहे हैं. वहीं मौत के कारणों की जांच की जा रही है. कपड़ों के आधार पर शव युवती का माना जा रहा है. थाने में दर्ज मिसिंग रिपोर्ट्स खंगाले जा रहे हैं. फिलाहल पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है.
Trending
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने देर शाम सहसपुर लोहारा के ग्रामीण अंचलों का किया दौरा – राष्ट्रवाणी
- मवेशी तस्करी मामलों में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ट्रायल पूरा होने तक आरोपियों को नहीं मिलेंगे जब्त पशु – राष्ट्रवाणी
- डीएपी की उपलब्धता से कृषकों को निहाल कर रही छत्तीसगढ़ की साय सरकार, जल संरक्षण, सिंचाई और तकनीक से खेती को मिला नया संबल, कालाबाजारी पर सख्ती से किसानों का बढ़ा भरोसा – राष्ट्रवाणी
- अनुकंपा नियुक्ति पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, शादीशुदा बेटियों को सिर्फ वैवाहिक स्थिति के आधार पर नहीं कर सकते बाहर – राष्ट्रवाणी
- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मुख्यमंत्री साय का बयान, कहा- शिक्षा मंत्री का निर्णय सार्वजनिक जीवन में नैतिक मूल्यों का परिचायक – राष्ट्रवाणी
- सोना दास ने तैराकी चैंपियनशिप में जीते 6 गोल्ड मेडल, शानदार प्रदर्शन से बढ़ाया रायपुर का मान – राष्ट्रवाणी
- Today’s तोप News: रामभक्तों की आस्था के प्रतीक स्वरूप शुरू हुई ‘श्रीराम श्रद्धा यात्रा’, कगपसक भर्ती घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने टामन सोनवानी को किया गिरफ्तार, ट्रेन की चपेट में आकर एरिया मैनेजर की मौत, बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान शिवनाथ नदी में बहे दो बच्चे, शराब के नशे में स्कूल पहुंचे शिक्षक का वीडियो वायरल… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें – राष्ट्रवाणी
- 27वें शहादत दिवस पर शहीद कौशल यादव की धातु मूर्ति का अनावरण

