राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, रायगढ़। जिले के कोतरा रोड थाना क्षेत्र स्थित बघनपुर के वान्या कुंज फ्यूल्स (एचपी पेट्रोल पंप) में एक कार चालक द्वारा 5,100 रुपये का पेट्रोल भरवाकर बिना भुगतान किए फरार होने का मामला सामने आया है। पेट्रोल पंप संचालक ने मामले की शिकायत कोतरा रोड थाने में दर्ज कराते हुए चालक के खिलाफ कार्रवाई और बकाया राशि दिलाने की मांग की है। शिकायत के अनुसार, 24 जुलाई 2026 की रात करीब 1:38 बजे एक सफेद रंग की हुंडई कार पेट्रोल पंप पर पहुंची। चालक ने कर्मचारियों से वाहन में 5,100 रुपये का पेट्रोल भरवाया। पेट्रोल भरने के बाद जब कर्मचारियों ने भुगतान मांगा तो चालक बहाना बनाने लगा। इसी दौरान उसने अचानक कार तेज गति से रायगढ़ की ओर दौड़ा दी और मौके से फरार हो गया। कर्मचारियों के संभलने से पहले ही कार राष्ट्रीय राजमार्ग-49 की ओर निकल चुकी थी। पेट्रोल पंप प्रबंधन के मुताबिक, आरोपित ने अपनी पहचान छिपाने के उद्देश्य से कार की नंबर प्लेट पर कवर लगा रखा था। इसके कारण वाहन का पंजीयन नंबर स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दे सका। हालांकि, पेट्रोल पंप परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कार के आने से लेकर पेट्रोल भरवाने और फरार होने तक की पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई, जिसे सुरक्षित रखा गया है। पेट्रोल पंप संचालक तरुण पटेल ने पुलिस को दिए आवेदन में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन और चालक की पहचान कर कानूनी कार्रवाई करने तथा बकाया राशि दिलाने की मांग की है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से कार और उसके चालक की पहचान करने में जुटी हुई है।
Trending
- कॉपरनिकस: रिकॉर्ड के अनुसार अगस्त विश्व का संयुक्त रूप से सबसे गर्म महीना था – भारतीय पीएसयू
- दर्दनाक सड़क हादसा: पत्रकार शेख आलम की मौत, इधर ट्रांसफार्मर में जा घुसी सवारियों से भरी पिकअप – राष्ट्रवाणी
- झीरम हत्याकांड: ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ मामले में NIA कोर्ट आज 4.30 बजे दोषियों को सुनाएगा सजा… – राष्ट्रवाणी
- Raipur Minor Girl Rape Attempted: रायपुर में 8 साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, घटना के बाद लोगों में आक्रोश का माहौल, राजधानी के इस इलाके की है वारदात – राष्ट्रवाणी
- Chhattisgarh Recruitment cancelled: इंस्पेक्टर फिर से बन गये बाबू.. भर्ती-नियुक्ति रद्द करते ही पुराने पद पर लौटे सभी 42.. साय सरकार ने जारी किया आदेश – राष्ट्रवाणी
- Balrampur Smuggler Arrest News: बाइक पर ये प्रतिबंधित चीज लेकर जा रहे थे तस्कर, वन विभाग ने किया गिरफ्तार, जब्त किया समान – राष्ट्रवाणी
- Chhattisgarh Exam and Recruitment Cancelled: छत्तीसगढ़ में सरकारी भर्तियां रद्द.. बाबुओं को बनाया गया था इस विभाग में इंस्पेक्टर, कांग्रेस सरकार में हुई परीक्षा सवालों के घेरे में – राष्ट्रवाणी
- Chhattisgarh Deputy Secretary Transfer: राज्य सरकार ने तीन उप सचिवों के प्रभार बदले, अब मनीष मिश्रा संभालेंगे स्कूल शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी, देखें आदेश – राष्ट्रवाणी

