राष्ट्रवाणी: Today’s तोप News: बिलासपुर। अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में हुई चढ़ावा चोरी की घटना के बाद रामभक्तों की आस्था और भावनाओं के समर्थन में बिलासपुर से तीन दिवसीय ‘श्रीराम श्रद्धा यात्रा’ आज से शुरू हुई। यह यात्रा बिलासपुर के हनुमान मंदिर से रतनपुर के महामाया मंदिर तक अलग-अलग चरणों मे चलेगी। पहले चरण की यात्रा नगोई के महामाया मंदिर में समाप्त होगी। यात्रा का नेतृत्व कांग्रेस नेता विजय केशरवानी कर रहे हैं। रायपुर। कगपसक भर्ती घोटाले में अब ईडी की एंट्री हो गई है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी को ईडी ने पेपर लीक और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया और रायपुर की स्पेशल कोर्ट से सोनवानी की एक सप्ताह की रिमांड मांगी। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद ईडी की अर्जी स्वीकार करते हुए उन्हें 7 दिन की रिमांड पर सौंपा है। दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग रेलवे स्टेशन में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां ट्रेन में चढ़ने के दौरान इंश्योरेंस कंपनी के एरिया मैनेजर का पैर फिसल गया और ट्रैक पर गिरकर ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। इस हादसे का लाइव सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। दुर्ग। जिले के पुलगांव थाना क्षेत्र के गनियारी में शिवनाथ नदी में दो बच्चे नदी में नहाने उतरे, लेकिन तेज बहाव में बह गए। तत्काल इसकी सूचना पुलगांव थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने एसडीआरएफ को सूचना दी, जिसके बाद शुक्रवार को शाम 6 बजे तक सर्च किया गया, लेकिन शनिवार को सुबह सदरफ के सर्च अभियान में एक बच्चे का शव बरामद कर लिया गया, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। सूरजपुर। जिले के प्रतापपुर विकासखंड अंतर्गत पहाड़करवां स्थित प्राथमिक शाला से एक शिक्षक का शराब के नशे में स्कूल पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में शिक्षक लड़खड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। मामले को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है और उन्होंने शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
Trending
- दर्दनाक सड़क हादसा: पत्रकार शेख आलम की मौत, इधर ट्रांसफार्मर में जा घुसी सवारियों से भरी पिकअप – राष्ट्रवाणी
- झीरम हत्याकांड: ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ मामले में NIA कोर्ट आज 4.30 बजे दोषियों को सुनाएगा सजा… – राष्ट्रवाणी
- Raipur Minor Girl Rape Attempted: रायपुर में 8 साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, घटना के बाद लोगों में आक्रोश का माहौल, राजधानी के इस इलाके की है वारदात – राष्ट्रवाणी
- Chhattisgarh Recruitment cancelled: इंस्पेक्टर फिर से बन गये बाबू.. भर्ती-नियुक्ति रद्द करते ही पुराने पद पर लौटे सभी 42.. साय सरकार ने जारी किया आदेश – राष्ट्रवाणी
- Balrampur Smuggler Arrest News: बाइक पर ये प्रतिबंधित चीज लेकर जा रहे थे तस्कर, वन विभाग ने किया गिरफ्तार, जब्त किया समान – राष्ट्रवाणी
- Chhattisgarh Exam and Recruitment Cancelled: छत्तीसगढ़ में सरकारी भर्तियां रद्द.. बाबुओं को बनाया गया था इस विभाग में इंस्पेक्टर, कांग्रेस सरकार में हुई परीक्षा सवालों के घेरे में – राष्ट्रवाणी
- Chhattisgarh Deputy Secretary Transfer: राज्य सरकार ने तीन उप सचिवों के प्रभार बदले, अब मनीष मिश्रा संभालेंगे स्कूल शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी, देखें आदेश – राष्ट्रवाणी
- ये अरबपति एक दिन के लिए बना भिखारी, दुनिया ने पहचानने से किया इनकार; खुद के वॉचमैन ने मारा धक्का – राष्ट्रवाणी
