राष्ट्रवाणी: रायपुर। लोक निर्माण विभाग ने शासकीय कार्यक्रमों के आयोजन में लगाये गये टेंट एवं पंडाल, साउंड सिस्टम, लाइटिंग व्यवस्था के बकायों के निराकरण के लिए अब कदम उठाना शुरू दिया है. इस कड़ी में विभाग के सचिव ने प्रमुख सचिव को हर महीने ईफाइल (eFile) के माध्यम से बीते महीने तक के भुगतान व लंबित जानकारी देने के लिए पत्र लिखा है. लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने प्रमुख अभियंता को पत्र लिखकर स्पष्ट किया कि विभाग को प्रतिवर्ष “अतिविशिष्ट व्यक्तियों के भ्रमण मद” के तहत आबंटन प्राप्त होता है. इस आबंटन के आधार पर ही कार्यक्रमों में मंच, सुरक्षात्मक बेरिकेटिंग, टेंट लाइट, साउण्ड सिस्टम इत्यादि की व्यवस्था की जाती है. सचिव ने अधिकारी को निर्देशित किया कि 31 मार्च 2026 तक आयोजित शासकीय कार्यक्रमों के तमाम लंबित देयकों की गहन जांच कराकर निराकरण करा लें. इसके साथ 1 अप्रैल 2026 से 30 जून 2026 तक हुए शासकीय कार्यक्रमों के देयकों का भी नियमानुसार जाँच कर 25 जुलाई तक निराकरण सुनिश्चित करने कहा है. इसके अलावा स्पष्ट किया गया है कि किसी भी माह में आयोजित कार्यक्रमों के बकाया उसी माह के अंतिम तिथि के पूर्व प्राप्त करने के साथ विधिवत जांच के साथ कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए अंतिम भुगतान कर फिले के माध्यम से प्रमुख अभियंता उन्हें प्रत्येक माह एफिले के माध्यम से जानकारी उपलब्ध कराएंगे.
Trending
- सैमसंग ‘व्यापक सुरक्षा बीमा’ के माध्यम से भारत में ग्राहकों को कैसे धोखा दे रहा है – भारतीय पीएसयू
- 5,850mAh की बैटरी और Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर वाले वनप्लस फोन का आया नया वेरिएंट, इतनी है कीमत – राष्ट्रवाणी
- ChatGPT की तरह अब Grok Bot भी करेगा आपसे बातें, एलन मस्क के एआई चैटबोट में शामिल की वॉइस टेक्नोलॉजी – राष्ट्रवाणी
- Oppo का ये नया 5G फोन, भारत में जल्द होगा लॉन्च; परफॉर्मेंस और ड्यूरेबिलिटी पर होगा फोकस – राष्ट्रवाणी
- चंडीगढ़ में 22 सितंबर को लगेगा आईफोन लंगर, जय माता दी लिखने पर मिलेगा फ्री; विजेताओं के लिए होगा लाइव लकी ड्रॉ – राष्ट्रवाणी
- 9,000mAh की बैटरी और 200MP कैमरे के साथ आ सकता है वनप्लस 16, सामने आई डिटेल – राष्ट्रवाणी
- भारतीय मूल के हैकर्स ने Claude की मदद से OpenAI में लगाई सेंध, दो बग की मदद से 72 घंटे में किया हैक – राष्ट्रवाणी
- भाजपा Councillor Resignation News: छत्तीसगढ़ में 8 भाजपा पार्षदों ने दिया इस्तीफा, इस वजह से पार्टी छोड़ने का किया दावा, अब जिला अध्यक्ष ने भेजा नोटिस – राष्ट्रवाणी

