राष्ट्रवाणी: मनोज यादव, कोरबा. कोरबा जिले के एसईसीएल बलगी सब स्टेशन में नकाबपोश बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया. 15 से 20 की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड पर जानलेवा हमला कर दिया और उसका मोबाइल समेत अन्य सामान लूटकर फरार हो गए. हमले में गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. मामला बांकी मोंगरा थाना का है. घायल सुरक्षा गार्ड संजय कुमार ने बताया कि वह रात की शिफ्ट में ड्यूटी पर तैनात थे. रात करीब 11:10 बजे 15 से 20 नकाबपोश बदमाश सब स्टेशन परिसर में घुस आए. डंडे, चाकू और लोहे की रॉड से लैस बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. उनके सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई है. सब स्टेशन परिसर में चोरी के सभी आरोपी मौके से भाग निकले, संजय कुमार ने बताया कि सब स्टेशन में चोरी की घटनाएं पहले भी होती रही हैं, लेकिन रात में उन्हें अकेले ड्यूटी करनी पड़ती है, जिससे उनकी जान को खतरा बना रहता है. उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले सुरक्षा के लिए जवानों की तैनाती की गई थी, लेकिन बाद में उन्हें वापस बुला लिया गया. इसके अलावा सब स्टेशन परिसर में पर्याप्त लाइटिंग व्यवस्था नहीं से अंधेरे का फायदा उठाकर चोर आसानी से वारदात को अंजाम दे देते हैं. बांकी मोंगरा थाना प्रभारी चमन सिन्हा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. साथ ही आरोपियों की तलाश में जुट गई है. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.
Trending
- कॉपरनिकस: रिकॉर्ड के अनुसार अगस्त विश्व का संयुक्त रूप से सबसे गर्म महीना था – भारतीय पीएसयू
- दर्दनाक सड़क हादसा: पत्रकार शेख आलम की मौत, इधर ट्रांसफार्मर में जा घुसी सवारियों से भरी पिकअप – राष्ट्रवाणी
- झीरम हत्याकांड: ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ मामले में NIA कोर्ट आज 4.30 बजे दोषियों को सुनाएगा सजा… – राष्ट्रवाणी
- Raipur Minor Girl Rape Attempted: रायपुर में 8 साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, घटना के बाद लोगों में आक्रोश का माहौल, राजधानी के इस इलाके की है वारदात – राष्ट्रवाणी
- Chhattisgarh Recruitment cancelled: इंस्पेक्टर फिर से बन गये बाबू.. भर्ती-नियुक्ति रद्द करते ही पुराने पद पर लौटे सभी 42.. साय सरकार ने जारी किया आदेश – राष्ट्रवाणी
- Balrampur Smuggler Arrest News: बाइक पर ये प्रतिबंधित चीज लेकर जा रहे थे तस्कर, वन विभाग ने किया गिरफ्तार, जब्त किया समान – राष्ट्रवाणी
- Chhattisgarh Exam and Recruitment Cancelled: छत्तीसगढ़ में सरकारी भर्तियां रद्द.. बाबुओं को बनाया गया था इस विभाग में इंस्पेक्टर, कांग्रेस सरकार में हुई परीक्षा सवालों के घेरे में – राष्ट्रवाणी
- Chhattisgarh Deputy Secretary Transfer: राज्य सरकार ने तीन उप सचिवों के प्रभार बदले, अब मनीष मिश्रा संभालेंगे स्कूल शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी, देखें आदेश – राष्ट्रवाणी

