राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, बिलासपुर। बिल्डर के घर पर 20 तोला सोना और कीमती पत्थर समेत करीब पांच करोड़ की चोरी की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी रजनेश सिंह ने एसीसीयू और सिविल लाइन पुलिस को टीम बनाकर चोरों को पकड़ने के निर्देश दिए। तीन दिन तक चली जांच के बाद पुलिस ने मामले में तीन नाबालिग को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में चोरी के ज्यादातर सामान बिल्डर के घर पर ही मिल गए। वहीं, पुलिस ने चोरों के कब्जे से एक लाख छह हजार 635 रुपये और चोरी के सामान जब्त किए हैं। आरोपित को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश करने कार्रवाई की जा रही है। सीएसपी निमितेष सिंह ने बताया कि बिल्डर रजनिश सेठ 18 जुलाई को परिवार के साथ ऋषिकेश घुमने गए थे। घर की देखरेख एक गार्ड के जिम्मे था। गुरुवार को गार्ड ने घर के पीछे विंडो एसी को निकला देखकर मकान मालिक को सूचना दी। तब मकान मालिक के रिश्तेदार वहां पहुंचे। इधर मकान मालिक ने वीडियो काल पर मकान को देखकर करीब 20 तोला साेना और कीमती पत्थर समेत करीब पांच करोड़ का सामान चोरी होने की बात कही। बड़ी चोरी की सूचना पर एसएसपी रजनेश सिंह ने एसीसीयू और सिविल लाइन पुलिस की टीम को चाेरों को पकड़ने के निर्देश दिए। एसीसीयू और सिविल लाइन पुलिस की टीम ने आसपास के सीसीटीवी का फुटेज लेकर चोरों की तलाश शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज में कुछ नाबालिगों की गतिविधियां संदिग्ध दिखी। पुलिस की टीम ने तीनों नाबालिग को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में नाबालिगों ने बिल्डर के मकान से एक लाख छह हजार 635 रुपये, सोने की एक चेन, सोने का एक पतला कड़ा, चांदी के जेवर और बर्तन के साथ ही नल की टोटिंया चोरी करना बताया। पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर चोरी के सामान जब्त कर लिए। इधर जांच के दौरान पुलिस ने महंगे पत्थर बिल्डर के घर से ही जब्त कर लिए। तीनों आरोपित को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश करने कार्रवाई की जा रही है। बिल्डर ने आलमारी के लाकर में दो हजार का एक पुराना नोट रखा था। इसके साथ ही पांच सौ के भी पुराने नोट भी उसकी आलमारी में थे। नाबालिग पुराने नोट भी अपने साथ ले गए थे। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से पुराने नोट और नलों की टोंटिया भी जब्त की है। अब पुलिस आरोपित नाबालिग से चोरी के अन्य मामलों भी जानकारी जुटा रही है। आशंका है कि नाबालिग चोरी के और भी मामले में शामिल हो सकते हैं। पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि नाबालिग कबाड़ बिनने का काम करते हैं। सूना मकान देखकर नाबालिग विंडो एसी हटाकर अंदर घुसे। इसी दौरान उनके हाथ नकदी और जेवर लग गए। इसे लेकर नाबालिग भाग निकले। मोटी रकम हाथ लगने पर नाबालिग इसे खाने पीने में उड़ा रहे थे। इसी से वे पुलिस की नजर में आ गए। चोरी की सूचना मिलते ही एएसपी पंकज पटेल, सीएसपी निमितेष सिंह के नेतृत्व में सिविल लाइन थाना प्रभारी किशोर केंवट, एसीसीयू में पदस्थ निरीक्षक गोपाल सतपथी की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी। टीम के सदस्यों ने संदेहियों की पहचान कर पूछताछ की। इसमें चोरी के मामले का पर्दाफाश हो गया। टीम में प्रधान आरक्षक आतीश पारीक, आरक्षक वीरेंद्र राजपूत, आशीष राठौर, मुकेश वर्मा, रवि यादव, राकेश साहू, अविनाश कश्यप और सिविल लाइन थाने में पदस्थ आरक्षक सोनू पाल व नितेश सिंह शामिल रहे। एएसपी पंकज पटेल ने बताया कि टीम को एसएसपी की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा।
Trending
- संगठन निर्माण और कांग्रेस कनेक्ट सेंटर की रिपोर्टिंग में छत्तीसगढ़ कांग्रेस देश में अव्वल, बूथ से प्रदेश तक कार्यकर्ताओं की मेहनत लाई रंग – राष्ट्रवाणी
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तीन दिवसीय दिल्ली दौरे पर रवाना, राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात, राहुल गांधी के बयान पर साधा निशाना – राष्ट्रवाणी
- मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय, अब सिर्फ 10% ही लिया जाएगा ब्रोकन चावल – राष्ट्रवाणी
- स्कूल में शर्मनाक सजा: दंड के नाम पर शिक्षिका ने छात्र से लिखवाई 100 बार अश्लील गालियां, कॉपी देखकर भड़के अभिभावक, देो ने दिए जांच के आदेश – राष्ट्रवाणी
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोकसभा में लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026 के पारित होने का किया स्वागत
- गुरु पूर्णिमा पर कोसमनारा पहुंचे CM साय, सत्यनारायण बाबा धाम में की पूजा-अर्चना
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कैलाशपति धाम में किया जलाभिषेक
- वन मंत्री केदार कश्यप की पहल से रायपुर के सभी 70 वार्डों में मिलेगा निःशुल्क पौधा

