राष्ट्रवाणी: सुदीप उपाध्याय, बलरामपुर। बसंतपुर हायर सेकेंडरी स्कूल प्राचार्य पर महिला सहकर्मी ने शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालने और मानसिक रूप से प्रताड़ना करने का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि है. बीईओ और डीईओ के कार्रवाई नहीं करने पर महिला ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. मामला बसंतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित हायर सेकंडरी स्कूल का है. महिला सहकर्मी ने पुलिस में दर्ज कराई अपनी शिकायत में बताया कि उन्होंने मामले की शिकायत बीईओ के साथ डीईओ को की थी, लेकिन उल्टे उन पर विभागीय अधिकारियों ने शिकायत दबाने और समझौता करने का दबाव बनाने लगे. महिला की शिकायत से विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं. पुलिस ने शिकायत के आधार पर अपनी जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि प्राचार्य अनन्त कुमार यादव के खिलाफ पहले भी मारपीट के एक मामले में एफआईआर दर्ज है. पुलिस ने बताया कि शिकायत की जांच की जा रही है, तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
Trending
- एनएमडीसी ने पन्ना खदान में 27.29 कैरेट रत्न-गुणवत्ता वाले हीरे का पता लगाया – भारतीय पीएसयू
- भारतीय पीएसयू झारखंड में दो प्रमुख सीसीएल खदानों की सुरक्षा सीआईएसएफ अपने हाथ में लेगी
- विश्वकर्मा पूजा: सीएमडी बीसीसीएल मनोज कुमार अग्रवाल ने कंपनी क्षेत्रों में समारोह में भाग लिया – भारतीय पीएसयू
- उद्योग जगत ने भारत की डीकार्बोनाइजेशन यात्रा में तेजी लाने के लिए ₹3,590 करोड़ की प्रतिबद्धता जताई – भारतीय पीएसयू
- यूपी बिजली संकट: कोयला मंत्रालय ने 973 मिलियन टन से अधिक के कोयला ब्लॉक पर राज्य को नोटिस दिया – भारतीय पीएसयू
- एचएएल तेजस ट्विन सीटर, एचटीटी-40 ट्रेनर भारतीय वायुसेना को और ध्रुव एनजी हेलीकॉप्टर पवन हंस को सौंपेगा – भारतीय पीएसयू
- सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक 28 सितंबर से तीन दिनों तक बंद रहने की संभावना: एआईबीईए ने हड़ताल का आह्वान किया – भारतीय पीएसयू
- जीआरएसई को राजभाषा के उत्कृष्ट कार्यान्वयन के लिए देश का सर्वोच्च सम्मान – “राजभाषा कीर्ति पुरस्कार” से सम्मानित किया गया – भारतीय पीएसयू

