राष्ट्रवाणी: वीरेन्द्र गहवई, बिलासपुर। हाईकोर्ट ने सोशल मीडिया पर बढ़ती ऑनलाइन ट्रोलिंग और मानहानि के मामलों के बीच एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। पद्मश्री एवं विधायक अनुज शर्मा की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने उनके खिलाफ प्रसारित की जा रही मानहानिकारक, आपत्तिजनक और मॉर्फ्ड सामग्री पर कड़ा ऐतराज जताया है। हाईकोर्ट ने संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और पोस्ट करने वालों को नोटिस जारी कर विवादित कंटेंट को तत्काल हटाने का सख्त निर्देश दिया है। याचिका की सुनवाई जस्टिस ए.के. प्रसाद के सिंगल बेंच में हुई। कोर्ट ने मामले को गंभीर मानते हुए अनुज शर्मा और उनके परिवार को निशाना बनाकर किए गए अश्लील पोस्ट, गाली-गलौज, मॉर्फ्ड वीडियो और तस्वीरों को तत्काल हटाने का निर्देश दिया है। याचिकाकर्ता अनुज शर्मा ने अपनी याचिका में कहा है कि फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स और यूट्यूब पर कई फर्जी अकाउंट्स के जरिए उनकी पुरानी फिल्मों और गानों को एडिट कर उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई। याचिका की सुनवाई के दौरान अनुज शर्मा की ओर से पैरवी करते हुए अधिवक्ताओं ने कहा कि बिना अनुमति किसी की पहचान, छवि या आवाज का इस्तेमाल करना ‘व्यक्तित्व अधिकार’ (Personality Rights) और संविधान के अनुच्छेद-21 के तहत प्रदत्त निजता के अधिकार का सीधा उल्लंघन है। मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने याचिकाकर्ता अनुज शर्मा और उनके परिवार से जुड़े सभी मानहानिकारक, मॉर्फ्ड और आपत्तिजनक पोस्ट, वीडियो व कैरिकेचर को तुरंत हटाने, प्रतिबंधित करने के निर्देश। संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट्स के संचालकों, चैनल एडमिन्स और कंटेंट क्रिएटर्स को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया। बिना अनुमति पहचान व छवि का व्यावसायिक या दुष्प्रचार के लिए इस्तेमाल करने पर जवाब मांगा है।
Trending
- ‘मन की बात’ में बार-बार छत्तीसगढ़ का उल्लेख प्रदेशवासियों के लिए गौरव की बात : मुख्यमंत्री साय – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ पसक भर्ती में 500 करोड़ के भ्रष्टाचार की आशंका… मनी लांड्रिंग के प्रमाण मिलने पर अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्रवाई में जुटी – राष्ट्रवाणी
- सूरजपुर में सरकारी शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल… 9 में से 8 शिक्षक गायब, 1 के भरोसे चले दो स्कूल – राष्ट्रवाणी
- पार्क में सरेआम युवती पर चाकू से हमला: वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार, युवती की हालत गंभीर, अस्पताल में इलाज जारी – राष्ट्रवाणी
- इत Raid: कारोबारी के ठिकाने में 24 घंटे तक चली आयकर विभाग की कार्रवाई, कई अहम दस्तावेज जब्त – राष्ट्रवाणी
- कग नेवस : उफनते नाले में कार बही, इधर अरपा नदी में तैरता मिला युवक का शव – राष्ट्रवाणी
- ऑनलाइन पेमेंट के नाम पर सराफा कारोबारी से 2 लाख की ठगी: बैंक में ट्रांजेक्शन होल्ड होने पर खुला राज, शातिर आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस – राष्ट्रवाणी
- Today’s तोप News: फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर अरबों की ठगी, कगपसक घोटाले में सीबीआई के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की एंट्री, लड़के को बैड टच करने के आरोप में डॉक्टर गिरफ्तार, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, आकाशीय बिजली गिरने से मासूम की मौत… पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें – राष्ट्रवाणी

