राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि अंबिकापुर। शराब के पैसे बचाने के लिए एसीबी अधिकारी बनकर जिला आबकारी अधिकारी से छह बोतल शराब और नकदी मांगने वाले तीन आरोपितों को थाना गांधीनगर पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को धर दबोचा । शराब के पैसे बचाने के लिए आरोपितों ने साजिश रची थी लेकिन उनका न सिर्फ भेद खुल गया बल्कि तीनों पकड़ में भी आ गए। जिला आबकारी अधिकारी लक्ष्मीकांत गायकवाड़ ने बताया कि उनके मोबाइल पर एक नंबर से कालल आया। फोन करने वाले ने खुद को एंटी करप्शन ब्यूरो का अधिकारी बताया और कहा कि बाहर से अधिकारी निरीक्षण के लिए आ रहे हैं। रेस्ट हाउस में भोजन की व्यवस्था की जा रही है। तत्काल छह बोतल शराब और नकद राशि उपलब्ध कराएं ।आबकारी अधिकारी को बातचीत संदिग्ध लगी। उन्होंने न तो शराब दी और न ही पैसा। इसके बाद तत्काल थाने में शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने संदेही सौरभ प्रजापति को हिरासत में लेकर पूछताछ की।पूछताछ में आरोपित सौरभ प्रजापति (24) निवासी ठाकुरपुर थाना गांधीनगर ने बताया कि 27 जुलाई को वह अपने साथी आरोपित राजेशपुरी गोस्वामी (43 ) निवासी सूर्या विहार कॉलोनी गांधीनगर और आरोपित रंजीत गुप्ता (40) निवासी बड़नीझरिया थाना गांधीनगर के साथ सुभाषनगर शराब भट्ठी गया था। तीनों ने मिलकर प्लान बनाया कि आज शराब का पैसा नहीं देंगे। इसके बाद सौरभ ने अपने मोबाइल से आबकारी अधिकारी को कॉल कर खुद को एसीबी अधिकारी बताकर धौंस दिखाया और डरा-धमकाकर शराब व नकदी की मांग की।पुलिस ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले में आगे की विवेचना और साक्ष्य संकलन जारी है।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप की पहल से रायपुर के सभी 70 वार्डों में मिलेगा निःशुल्क पौधा
- गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अघोर गुरु पीठ बनोरा में किए गुरु दर्शन
- धमतरी में कल मनेगा जिलास्तरीय ‘शाला प्रवेशोत्सव’: मंत्री टंक राम वर्मा करेंगे शुभारंभ
- धमतरी में कृषि क्रांति: 22 नई सहकारी समितियों से किसानों की राह आसान
- दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, इस साल अब तक 1242 म्यूल खातों पर कार्रवाई, 117 खाताधारक और 5 म्यूल एजेंट गिरफ्तार, करीब 3 करोड़ रुपए फ्रीज – राष्ट्रवाणी
- Today’s तोप News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सड़क हादसे में घायल, कार सहित नाले में बहे दंपती का शव चौथे दिन बरामद, सेंट्रल जेल में कैदी ने भट्ठी में कूदकर दी जान, आरक्षक ने साथी पुलिसकर्मी के खाते से उड़ाए 4.87 लाख रुपये, सोना बताकर पीतल के हार बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़… पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में विकसित होंगे 4 नए औद्योगिक पार्क, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
- गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री ने अघोर गुरु पीठ बनोरा में किए गुरु दर्शन, बाबा प्रियदर्शी राम से लिया आशीर्वाद – राष्ट्रवाणी

