राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित और दुर्गम वनांचल अबूझमाड़ के लिए आज ऐतिहासिक दिन है। कभी संचार विहीन रहने वाले ग्राम कलमानार में पहली बार जियो मोबाइल टावर की स्थापना से विकास की नई किरण फूटी है। अब ग्रामीणों को नेटवर्क के लिए पहाड़ों या ऊंची जगहों पर भटकने की मजबूरी से हमेशा के लिए मुक्ति मिल गई है। कलेक्टर नम्रता जैन के मार्गदर्शन में हुए इस बदलाव से कलमानार और पोकानार के 464 ग्रामीणों को सीधा लाभ मिला है। नेटवर्क न होने से जो लोग दुनिया से कटे हुए थे, वे अब एक क्लिक पर डिजिटल दुनिया से जुड़ गए हैं। इस सेवा से अब आपात स्थिति में 108 एंबुलेंस और पुलिस की मदद पलभर में मिल सकेगी। साथ ही, बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई, डिजिटल बैंकिंग, और सरकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को घर बैठे मिलेगा। यह पहल अबूझमाड़ के सामाजिक और आर्थिक कायाकल्प में मील का पत्थर साबित हो रही है, जिससे ग्रामीणों के चेहरों पर एक नई उम्मीद और मुस्कान लौट आई है।
Trending
- छत्तीसगढ़ का पहला स्पोर्ट्स कॉनक्लेव 28 जुलाई को रायपुर में
- गांवों के समग्र विकास से ही विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प होगा साकार : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय – राष्ट्रवाणी
- राज्यपाल डेका से उच्च शिक्षा मंत्री वर्मा ने की सौजन्य भेंट – राष्ट्रवाणी
- 18 साल बाद खुला भ्रष्टाचार का पिटारा! छत्तीसगढ़ मनरेगा घोटाले में पूर्व केो समेत 8 अफसरों पर बड़ी कार्रवाई – राष्ट्रवाणी
- 12 दिन पहले रखा रसोइया ही निकला मास्टरमाइंड, कोयला कारोबारी के घर की थी 70 लाख की चोरी, नागपुर से साथी संग गिरफ्तार – राष्ट्रवाणी
- साइबर ठगी की रकम से खरीदा सोना, ज्वेलर्स को लगाया लाखों का चूना, रायपुर में तीन गिरफ्तार – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ की बेटी ने कॉमनवेल्थ में जीता सिल्वर मेडल, ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ का ऐसा गांव… अबूझमाड़ के कलमानार में पहली बार गूंजी मोबाइल की घंटी, टावर से बदली तस्वीर – राष्ट्रवाणी

