राष्ट्रवाणी: प्रतीक पटनायक, धमतरी। जिले के नगरी विकासखंड के ग्राम पंचायत अमाली की आदिवासी बिहान स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने अजोला के वैज्ञानिक उत्पादन और उपयोग से आत्मनिर्भरता की एक प्रेरक मिसाल पेश की है। दरअसल, ग्राम पंचायत अमाली की कृषि सखी और बिहान समूह की सदस्य अनिता बाई मरकाम ने प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद अपने घर में छोटे-छोटे टैंकों में अजोला का उत्पादन शुरू किया। अनिता बाई के मुताबिक, शुरुआत में उन्हें अजोला के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी, लेकिन प्रशिक्षण के बाद पशु चिकित्सा विभाग से अजोला का कल्चर प्राप्त हुआ और वैज्ञानिक तरीके से इसका उत्पादन शुरू किया। बता दें कि अजोला एक प्रकार का काई या शैवाल है, जिसका इस्तेमाल एक उर्वरक के रूप में किया जा सकता है, जो रासायनिक उर्वरकों से कई गुना बेहतर साबित होगा। वहीं नियमित देखभाल और साफ-सफाई के साथ अब वे करीब 25 किलोग्राम अजोला तैयार कर चुकी हैं और आने वाले समय में इसका उत्पादन बढ़ाने की योजना है। सीएम विष्णुदेव साय का विजन रहा है कि प्रदेश के हर व्यक्ति चाहे पुरुष हो महिला या बुजर्ग, बच्चे हों सभी को सुशासन की सरकार का लाभ मिलना चाहिए। वहीं कृषि के क्षेत्र में रासायनिक उर्वरकों के बदले जैव उर्वरकों का इस्तेमाल कृषि के लिए लाभदायक है। इसका जीता जागता उदाहरण है अमाली गांव की महिलाओं की ये पहल, जिसने कभी व्यर्थहीन समझे जाने वाले अजोला को आज आय का साधन बना दिया।
Trending
- सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक 28 सितंबर से तीन दिनों तक बंद रहने की संभावना: एआईबीईए ने हड़ताल का आह्वान किया – भारतीय पीएसयू
- जीआरएसई को राजभाषा के उत्कृष्ट कार्यान्वयन के लिए देश का सर्वोच्च सम्मान – “राजभाषा कीर्ति पुरस्कार” से सम्मानित किया गया – भारतीय पीएसयू
- विराट कोहली और गंभीर के बीच ड्रेसिंग रूम में फिर भड़की चिंगारी, प्लेइंग-11 के चयन पर आर-पार!
- बीसीसीएल ने उत्पादन, गुणवत्ता और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए कोयला भवन में विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की – भारतीय पीएसयू
- सीआईआई ऊर्जा दक्षता शिखर सम्मेलन 2026: ऊर्जा दक्षता एआई-संचालित नेट ज़ीरो की दौड़ में प्रमुख प्रतिस्पर्धात्मक लाभ के रूप में उभरी – भारतीय पीएसयू
- “घमंड में चूर है भारत! जीत के बाद भी ट्रॉफी ठुकराई…” पूर्व पाक दिग्गज का तीखा हमला
- “हम रोबोट नहीं हैं… दर्द होता है!” प्लेइंग-11 की राजनीति और ट्रोलिंग पर संजू सैमसन का भयंकर विस्फोट
- “संजू-वैभव को बर्बाद कर रहे गंभीर!” दिग्गज भारतीय कप्तान ने खोला कोच के खिलाफ मोर्चा

