राष्ट्रवाणी: रायपुर 28 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में महिलाओं की 53 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में रजत पदक जीतकर देश और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाने वाली राजनांदगांव निवासी एवं छत्तीसगढ़ पुलिस में सहायक उप निरीक्षक ज्ञानेश्वरी यादव से वीडियो कॉल के माध्यम से आत्मीय बातचीत कर उन्हें इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री साय ने ज्ञानेश्वरी यादव को रजत पदक जीतने पर पुनः बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता वर्षों की कठिन साधना और निरंतर परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ज्ञानेश्वरी भविष्य में भी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत और छत्तीसगढ़ का नाम नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगी। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आपसे प्रतियोगिता के लिए रवाना होने से पहले भी मुलाकात हुई थी और आज आपकी सफलता पर पुनः बात करके अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। आपने अपनी मेहनत, अनुशासन और समर्पण से न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश का सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि आपकी उपलब्धि प्रदेश के युवाओं, विशेषकर बेटियों और खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक सुविधाएं और हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि प्रदेश की प्रतिभाएं विश्व मंच पर लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें। ज्ञानेश्वरी यादव ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आत्मीय स्नेह, प्रोत्साहन और शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का आशीर्वाद और प्रदेशवासियों का स्नेह उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए नई ऊर्जा प्रदान करेगा। उल्लेखनीय है कि राजनांदगांव निवासी ज्ञानेश्वरी यादव छत्तीसगढ़ पुलिस में सहायक उप निरीक्षक के रूप में सेवाएं दे रही हैं। खेल और सेवा, दोनों क्षेत्रों में उनका समर्पण युवाओं के लिए प्रेरणादायी है। कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में रजत पदक जीतकर उन्होंने भारत और छत्तीसगढ़ दोनों का मान बढ़ाया है।
Trending
- पीईएसबी ने सीसीएल – भारतीय पीएसयू में निदेशक (एचआर) पद के लिए जोबी वीपी की सिफारिश की
- जीआरएसई ने वित्त वर्ष 27 की पहली छमाही में 26% पीएटी वृद्धि दर्ज की; Q2 राजस्व 9% बढ़कर ₹1,827 करोड़ – भारतीय पीएसयू
- दिवाली प्रदूषण: दिल्ली-एनसीआर को इससे उबरने में संघर्ष करना पड़ रहा है क्योंकि दक्षिणी शहरों की हवा तेजी से साफ हो रही है – भारतीय पीएसयू
- एनएमडीसी के सीएमडी अमिताव मुखर्जी ने भारतीय पीएसयू – छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साई से मुलाकात की
- एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी ने 10 गीगावॉट/40 गीगावॉट बैटरी स्टोरेज परियोजनाओं के लिए वैश्विक निविदा जारी की; 40.58 GWh क्षमता के लिए बोलियाँ आमंत्रित – भारतीय PSU
- कोचीन शिपयार्ड Q2 परिणाम: समेकित PAT 50% गिरकर ₹53.77 करोड़ हो गया; बोर्ड ने ₹3 अंतरिम लाभांश की घोषणा की – भारतीय पीएसयू
- SoftBank को लगा झटका! 2 साल में पहली बार हुआ घाटा, ओला-स्विगी और मीशो समेत भारत की 25 से ज्यादा कंपनियों में है निवेश – softbank reports 7 billion dollar loss in 2 years amid ai investment concerns – राष्ट्रवाणी
- Ethanol News: पेट्रोल में बढ़ता मक्के का इस्तेमाल बढ़ाएगा थाली का खर्च! महंगे होंगे अंडे-चिकन, पोल्ट्री इंडस्ट्री पर संकट? – ethanol blendings maize shift food inflation poultry crisis – राष्ट्रवाणी

