राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, रायपुर। उत्तरी ओडिशा और उससे लगे गंगीय पश्चिम बंगाल के ऊपर बने गहरे अवदाब ने छत्तीसगढ़ में मानसून को फिर सक्रिय कर दिया है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा तथा कुछ स्थानों पर भारी से सीमांत भारी वर्षा की संभावना जताई है। गरज-चमक के साथ वज्रपात का भी खतरा रहेगा। राजधानी में बुधवार को दिनभर बादल छाए रहने और तेज बारिश होने का पूर्वानुमान है। पिछले 24 घंटों में रायपुर, दुर्ग, बस्तर और बिलासपुर संभाग के कुछ इलाकों में अच्छी वर्षा दर्ज की गई। हालांकि प्रदेश में अब तक मौसमी वर्षा सामान्य से 18 प्रतिशत कम है, लेकिन सक्रिय मौसम प्रणाली के कारण आगामी दिनों में यह कमी पूरी होने की उम्मीद है। पिछले 24 घंटों में चांपा में सर्वाधिक 110 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। जांजगीर और अकलतरा में 90-90 मिलीमीटर, नगरी, मैनपुर, गुरूर, पिथौरा और राधम में 80-80 मिलीमीटर बारिश हुई। बम्हनीडीह, बोदरी, हसौद और सकरी सहित कई क्षेत्रों में 70 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई। रायपुर शहर, माना विमानतल, नारायणपुर, डोंडीलोहारा और मस्तूरी में 60 मिलीमीटर तक पानी गिरा। अनेक अन्य स्थानों पर 50 मिलीमीटर या उससे अधिक वर्षा दर्ज होने से नदियों और जलाशयों में जलभराव बढ़ा है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी ओडिशा के ऊपर बना गहरा अवदाब पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से मानसून द्रोणिका भी सक्रिय बनी हुई है, जिससे प्रदेश में नमी लगातार बनी रहेगी। यही प्रणाली अगले दो दिनों तक छत्तीसगढ़ में व्यापक वर्षा का प्रमुख कारण बनेगी। विभाग ने संकेत दिया है कि कुछ स्थानों पर तेज बारिश के साथ बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं। ऐसे में किसानों और आम लोगों को मौसम की चेतावनियों पर नजर रखने की सलाह दी गई है। राजधानी में बुधवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। दिनभर आकाश मेघमय रहेगा तथा कई दौर की वर्षा हो सकती है। मंगलवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री और न्यूनतम 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह सापेक्ष आद्रता 96 प्रतिशत और शाम को 81 प्रतिशत रही। लगातार बादल और बारिश के कारण तापमान सामान्य के आसपास बना रहेगा तथा उमस से भी कुछ राहत मिलने की संभावना है।
Trending
- फांसी के फंदे पर युवक की लटकी मिली लाश, गर्लफ्रेंड से अनबन के बाद था परेशान! पुलिस हर एंगल से कर रही जांच – राष्ट्रवाणी
- गांजा तस्करी के मामले में नदपस कोर्ट का बड़ा फैसला: जीजा-साली को 10-10 साल की सजा, एक-एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया – राष्ट्रवाणी
- असली सोने का सैंपल दिखाकर जीतते थे भरोसा: अंतरराज्यीय ठग गिरोह का भंडाफोड़, सोना बताकर पीतल के हार बेचने वाले यूपी के 3 आरोपी गिरफ्तार – राष्ट्रवाणी
- गरीबों के हक पर डाका! पीडीएस चावल की काली कमाई का खेल बेनकाब, पिकअप समेत 30 बोरी चावल जब्त – राष्ट्रवाणी
- “नाबालिगों को वाहन देना पड़ेगा महंगा”: धमतरी पुलिस ने अभिभावकों को दी सख्त चेतावनी, पहली बार समझाइश, दोबारा पकड़े जाने पर होगी कानूनी कार्रवाई – राष्ट्रवाणी
- ‘निःशुल्क अन्न सेवा–365 दिन’ अभियान : रोटरी क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मो डिवास की सराहनीय पहल, अंबेडकर अस्पताल में अब जरूरतमंदों को मिलेगा निशुल्क खाना – राष्ट्रवाणी
- सानजाय दुतत का जबरा फैन : जन्मदिन मनाने सदम ने नहीं दिया परमिशन तो पहुंचा हाईकोर्ट, न्यायलय ने सुनाया यह फैसला – राष्ट्रवाणी
- किसानों के लिए अलर्ट: फसल बीमा का लाभ लेने केवल तीन दिन शेष, 31 जुलाई तक कराएं पंजीयन – राष्ट्रवाणी

