राष्ट्रवाणी: बासतार नेवस Update: स्तर में मानसून के साथ मलेरिया के मामलों में तेजी दर्ज की जा रही है। पिछले 48 घंटों में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 60 मरीज भर्ती हुए हैं। इनमें कई मरीजों की हालत गंभीर होने पर आईसीयू में उपचार जारी है। संक्रमण बच्चों तक भी पहुंच चुका है और शिशु वार्ड में भी मरीज भर्ती हैं। दरभा, नानगुर, लोहंडीगुड़ा और वनांचल क्षेत्रों से लगातार मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से बुखार को सामान्य वायरल समझकर नजरअंदाज नहीं करने और समय पर जांच कराने की अपील की है। सुकमा। कोंटा पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लग्जरी कार से 223 किलो गांजा जब्त किया है। मामले में राजस्थान के तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। जांच में सामने आया कि पुलिस को भ्रमित करने के लिए वाहन पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई गई थी। इंजन और चेसिस नंबर के मिलान के बाद वाहन का वास्तविक पंजीयन सामने आया। पूछताछ में आरोपियों ने ओडिशा सीमा से गांजा खरीदकर राजस्थान ले जाने की जानकारी दी है। पुलिस ने कार, मोबाइल और नकदी भी जब्त कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश शुरू कर दी है। नारायणपुर। नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों ने ओरछा क्षेत्र के जंगल में संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों का एक डंप बरामद किया है। कार्रवाई में 297 जिंदा कारतूस जब्त किए गए हैं, जिनमें अलग-अलग बोर के कारतूस शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि जंगलों में छिपाए गए हथियार और गोला-बारूद की तलाश लगातार जारी है। ग्रामीणों से किसी भी संदिग्ध वस्तु या हथियार की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई है। सुकमा। जिला मुख्यालय में बस स्टैंड की नई व्यवस्था को लेकर ऑटो चालकों ने हड़ताल शुरू कर दी है। प्रदर्शन के कारण यात्रियों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऑटो चालकों का कहना है कि वर्षों से वे निर्धारित स्थान से सवारी उठा रहे थे, लेकिन अब उन्हें बस स्टैंड के पीछे खड़ा करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे उनकी आय प्रभावित होगी। उन्होंने स्थायी ऑटो स्टैंड की व्यवस्था और पुराने स्थान से संचालन की अनुमति की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि बस स्टैंड में बढ़ती भीड़ और जाम को नियंत्रित करने के लिए यह व्यवस्था लागू की गई है। प्रशासन और ऑटो यूनियन के बीच समाधान के लिए बातचीत की उम्मीद है।
Trending
- बीसीसीएल ने कांटापहाड़ी में अवैध खनन पर कार्रवाई तेज की – भारतीय सार्वजनिक उपक्रम
- तुला साप्ताहिक राशिफल: सबकी नजरों में रहेंगे आप, एक गलती बढ़ा सकती है परेशानी; पढ़ें पूरे हफ्ते का हाल – राष्ट्रवाणी
- मेष साप्ताहिक राशिफल: चंद्रमा का गोचर बदलेगा रिश्तों की दिशा, पढ़ें सेहत और परिवार का हाल, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल: ग्रहों के गोचर से 18 सितंबर के बाद बदलेंगे हालात, यात्रा और करियर में मिलेंगे नए अवसर – राष्ट्रवाणी
- कन्या साप्ताहिक राशिफल: सूर्य का गोचर बढ़ाएगा आत्मविश्वास, जानें स्वास्थ्य से लेकर रिश्तों तक का हाल – राष्ट्रवाणी
- सिंह साप्ताहिक राशिफल: इस हफ्ते रखें मानसिक शांति का ध्यान, रिश्तों में धैर्य से सुलझेंगी बातें – राष्ट्रवाणी
- धनु साप्ताहिक राशिफल: मंगल का गोचर लाएगा बदलाव, बढ़ेंगी आर्थिक चिंताएं; दोस्तों का मिलेगा साथ – राष्ट्रवाणी
- साप्ताहिक टैरो राशिफल: वृषभ को मिलेगा छप्पर फाड़ मौका, कुंभ को विदेश से खुशखबरी, पढ़ें अपनी राशि का हाल – राष्ट्रवाणी

