राष्ट्रवाणी: न्यूज, महासमुंद। पुलिस अधीक्षक ने जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 14 पुलिस निरीक्षकों एवं प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। आदेश के तहत कई थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों की नई पदस्थापना की गई है। आदेश के अनुसार निरीक्षक नीतेश सिंह ठाकुर को थाना प्रभारी सरायपाली से थाना प्रभारी पटेवा, आकाश मसीह को रक्षित केंद्र महासमुंद से चौकी प्रभारी भंवरपुर, रितेश कुमार यादव को रक्षित केंद्र से थाना प्रभारी सरायपाली, ओमकार सिंह दीवान को रक्षित केंद्र से थाना प्रभारी तेंदुकोना तथा प्रहलाद साहू को रक्षित केंद्र से थाना प्रभारी बागबाहरा पदस्थ किया गया है। वहीं, निरीक्षक उमेश कुमार वर्मा को थाना प्रभारी पटेवा से रक्षित केंद्र महासमुंद संबद्ध एसडीओपी कार्यालय सरायपाली, नरेंद्र कुमार राठौर को रक्षित केंद्र से संबद्ध एसडीओपी कार्यालय पिथौरा, शैलेंद्र कुमार नाग को थाना प्रभारी बलौदा से रक्षित केंद्र महासमुंद संबद्ध एसडीओपी कार्यालय बागबाहरा तथा राणा सिंह ठाकुर को चौकी प्रभारी भंवरपुर से रक्षित केंद्र महासमुंद संबद्ध एसडीओपी कार्यालय महासमुंद भेजा गया है। निरीक्षक चाणक्य नाग को रक्षित केंद्र से शिकायत शाखा एवं जिला विशेष शाखा, पुलिस अधीक्षक कार्यालय महासमुंद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों में सुनील कुमार कंवर को थाना सरायपाली से थाना प्रभारी बलौदा, चंद्रप्रकाश को थाना सांकरा से थाना प्रभारी खल्लारी, धुवर सिंह कंवर को थाना कोमाखान से चौकी प्रभारी दूहलू तथा कुलदीप कुमार जायसवाल को थाना तुमगांव से चौकी प्रभारी बंसुला पदस्थ किया गया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी यह तबादला आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।
Trending
- सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक 28 सितंबर से तीन दिनों तक बंद रहने की संभावना: एआईबीईए ने हड़ताल का आह्वान किया – भारतीय पीएसयू
- जीआरएसई को राजभाषा के उत्कृष्ट कार्यान्वयन के लिए देश का सर्वोच्च सम्मान – “राजभाषा कीर्ति पुरस्कार” से सम्मानित किया गया – भारतीय पीएसयू
- विराट कोहली और गंभीर के बीच ड्रेसिंग रूम में फिर भड़की चिंगारी, प्लेइंग-11 के चयन पर आर-पार!
- बीसीसीएल ने उत्पादन, गुणवत्ता और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए कोयला भवन में विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की – भारतीय पीएसयू
- सीआईआई ऊर्जा दक्षता शिखर सम्मेलन 2026: ऊर्जा दक्षता एआई-संचालित नेट ज़ीरो की दौड़ में प्रमुख प्रतिस्पर्धात्मक लाभ के रूप में उभरी – भारतीय पीएसयू
- “घमंड में चूर है भारत! जीत के बाद भी ट्रॉफी ठुकराई…” पूर्व पाक दिग्गज का तीखा हमला
- “हम रोबोट नहीं हैं… दर्द होता है!” प्लेइंग-11 की राजनीति और ट्रोलिंग पर संजू सैमसन का भयंकर विस्फोट
- “संजू-वैभव को बर्बाद कर रहे गंभीर!” दिग्गज भारतीय कप्तान ने खोला कोच के खिलाफ मोर्चा

