राष्ट्रवाणी: प्रतीक पटनायक, धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित होने लगा है। कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है और इसका असर अब स्कूली बच्चों पर भी पड़ रहा है। जिले के कई स्कूलों में बारिश का पानी भरने से जिला शिक्षा अधिकारी के नगरी ब्लाॅक के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दिया है। गुजरा स्कूल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें बच्चे घुटनों तक भरे पानी के बीच से गुजरते हुए स्कूल जाते दिखाई दे रहे हैं। लगातार बारिश और बिगड़ते मौसम को देखते हुए शिक्षा विभाग ने अवकाश घोषित किया है। वहीं, नगरी क्षेत्र में अलर्ट जारी किया गया है। धमतरी जिले में बारिश का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रशासन और संबंधित विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। ऐसे में बच्चों को जलभराव वाले रास्तों से स्कूल जाने से रोकना और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना बड़ी चुनौती बन गई है। ग्रामीण क्षेत्रों से सामने आ रहे जलभराव के वीडियो बारिश की गंभीर स्थिति को बयां कर रहे हैं। जिले में रेड अलर्ट के बीच प्रशासन की ओर से लोगों को सतर्क रहने की अपील की जा रही है। धमतरी। जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हो गया है। कई स्कूल परिसरों में बारिश का पानी भर जाने से छात्रों और शिक्षकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में नगरी विकासखंड के गुजरा स्कूल के बच्चे घुटनों तक भरे… pic.twitter.com/T7SlGnod3i
Trending
- गरीबों के हक पर डाका! पीडीएस चावल की काली कमाई का खेल बेनकाब, पिकअप समेत 30 बोरी चावल जब्त – राष्ट्रवाणी
- “नाबालिगों को वाहन देना पड़ेगा महंगा”: धमतरी पुलिस ने अभिभावकों को दी सख्त चेतावनी, पहली बार समझाइश, दोबारा पकड़े जाने पर होगी कानूनी कार्रवाई – राष्ट्रवाणी
- ‘निःशुल्क अन्न सेवा–365 दिन’ अभियान : रोटरी क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मो डिवास की सराहनीय पहल, अंबेडकर अस्पताल में अब जरूरतमंदों को मिलेगा निशुल्क खाना – राष्ट्रवाणी
- सानजाय दुतत का जबरा फैन : जन्मदिन मनाने सदम ने नहीं दिया परमिशन तो पहुंचा हाईकोर्ट, न्यायलय ने सुनाया यह फैसला – राष्ट्रवाणी
- किसानों के लिए अलर्ट: फसल बीमा का लाभ लेने केवल तीन दिन शेष, 31 जुलाई तक कराएं पंजीयन – राष्ट्रवाणी
- गुरु पूर्णिमा पर विशेष संपादकीय : गुरु ही गोविंद हैं – संदीप अखिल – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ : भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर, मुख्यमंत्री साय ने कहा- बाढ़ की स्थिति से निपटने सभी कलेक्टर अलर्ट – राष्ट्रवाणी
- फुनगा के किसान दयाराम सिंह ने अपनाया नैनो डीएपी, आधुनिक खेती की ओर बढ़ाया कदम – राष्ट्रवाणी

