राष्ट्रवाणी: चहाततिसगारह : आशुतोष तिवारी, जगदलपुर. अड़ावाल गांव में सोशल मीडिया पर वायरल एक कथित ‘तेंदुआ’ के वीडियो ने लोगों में दहशत फैला दी. गांव और आसपास के इलाकों में डर का माहौल बन गया, लेकिन जब वन विभाग ने जांच की तो पूरा मामला एआई से तैयार किए गए फर्जी वीडियो का निकला. वन विभाग ने वीडियो बनाने वाले युवक तक महज एक घंटे में पहुंचकर उससे पूछताछ की, जिसने इसे मजाक में बनाया गया वीडियो बताते हुए अपनी गलती स्वीकार कर ली. विभाग ने लोगों से अपील की है कि किसी भी वन्यजीव से जुड़े वीडियो या सूचना को बिना पुष्टि के वायरल न करें. जानकारी के मुताबिक, यह मामला जगदलपुर के माचकोट वन परिक्षेत्र के अड़ावाल गांव का है, जहां एक घर के सीसीटीवी कैमरे में कथित तौर पर तेंदुए के दिखाई देने का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. वीडियो के वायरल होते ही ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं.सूचना मिलते ही वन विभाग ने तत्काल जांच शुरू की. तकनीकी और स्थानीय स्तर पर पड़ताल के बाद स्पष्ट हुआ कि वायरल वीडियो पूरी तरह एआई तकनीक से तैयार किया गया था और उसमें दिखाई गई तस्वीर वास्तविक नहीं थी. वन विभाग की टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए महज एक घंटे के भीतर वीडियो बनाने वाले युवक की पहचान कर उसे माचकोट वन परिक्षेत्र कार्यालय बुलाया. पूछताछ में युवक ने स्वीकार किया कि उसने यह वीडियो केवल मजाक के उद्देश्य से बनाया था. वन अधिकारियों ने ग्रामीणों की मौजूदगी में युवक को कड़ी समझाइश दी. युवक ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए विभाग और ग्रामीणों से माफी मांगी. चूंकि यह उसकी पहली गलती थी, इसलिए फिलहाल उसे सख्त चेतावनी देकर छोड़ दिया गया.
Trending
- सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक 28 सितंबर से तीन दिनों तक बंद रहने की संभावना: एआईबीईए ने हड़ताल का आह्वान किया – भारतीय पीएसयू
- जीआरएसई को राजभाषा के उत्कृष्ट कार्यान्वयन के लिए देश का सर्वोच्च सम्मान – “राजभाषा कीर्ति पुरस्कार” से सम्मानित किया गया – भारतीय पीएसयू
- विराट कोहली और गंभीर के बीच ड्रेसिंग रूम में फिर भड़की चिंगारी, प्लेइंग-11 के चयन पर आर-पार!
- बीसीसीएल ने उत्पादन, गुणवत्ता और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए कोयला भवन में विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की – भारतीय पीएसयू
- सीआईआई ऊर्जा दक्षता शिखर सम्मेलन 2026: ऊर्जा दक्षता एआई-संचालित नेट ज़ीरो की दौड़ में प्रमुख प्रतिस्पर्धात्मक लाभ के रूप में उभरी – भारतीय पीएसयू
- “घमंड में चूर है भारत! जीत के बाद भी ट्रॉफी ठुकराई…” पूर्व पाक दिग्गज का तीखा हमला
- “हम रोबोट नहीं हैं… दर्द होता है!” प्लेइंग-11 की राजनीति और ट्रोलिंग पर संजू सैमसन का भयंकर विस्फोट
- “संजू-वैभव को बर्बाद कर रहे गंभीर!” दिग्गज भारतीय कप्तान ने खोला कोच के खिलाफ मोर्चा

