राष्ट्रवाणी: सुरेश परतागिरी, बीजापुर। जिले के उसूर थाना क्षेत्र में माओवादियों द्वारा पूर्व में लगाए गए प्रेशर इेद की चपेट में आने से बुधवार को दो अलग-अलग घटनाओं में दो नाबालिग घायल हो गए। इनमें एक सुकमा जिले से नीलम सराई जलप्रपात घूमने आए पर्यटक दल का सदस्य है, जबकि दूसरा ग्रामीण मवेशी चराने के दौरान विस्फोटक की चपेट में आ गया। पुलिस के अनुसार, पहली घटना में सुकमा जिले के चिंतागुफा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम करीगुण्डम के 7-8 युवक और नाबालिग नीलम सराई जलप्रपात घूमने आए थे। जलप्रपात से करीब डेढ़ किलोमीटर पहले माओवादियों द्वारा पूर्व में लगाए गए प्रेशर इेद पर पैर पड़ने से 13 वर्षीय सोढ़ी देवा, पिता हुंगा सोढ़ी, घायल हो गया। विस्फोट में उसके दाहिने पैर की एड़ी में चोट आई। घायल नाबालिग को तत्काल उसूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति फिलहाल स्थिर है। दूसरी घटना ग्राम नम्बी के जंगल क्षेत्र में हुई। यहां दो ग्रामीण मवेशी चराने नम्बी जलधारा की ओर गए थे। इसी दौरान जंगल में माओवादियों द्वारा पूर्व में लगाए गए प्रेशर इेद की चपेट में आने से 15 वर्षीय विनोद कट्टम, पिता चन्द्रु कट्टम, घायल हो गया। विस्फोट में उसके दाहिने पैर की एड़ी में चोट आई है। पुलिस ने बताया कि घटना स्थल तक जाने वाले मार्ग में पड़ने वाले नाले में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जलभराव हो गया है, जिससे आवागमन प्रभावित है। इसके बावजूद सुरक्षा बल आवश्यक सावधानियों के साथ रेस्क्यू अभियान चलाकर घायल को सुरक्षित बाहर निकालने और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने की कार्रवाई में जुटे हैं।
Trending
- डुमका, झारखंड: मुआवजे को लेकर ग्रामीणों ने नेवेली उत्तर प्रदेश पावर कोयला खदान का काम रोक दिया – भारतीय पीएसयू
- ‘अंधेरे’ में डूबे छत्तीसगढ़ के 700 सरकारी कार्यालय, बिल जमा नहीं करने पर बिजली कंपनी की सख्ती – राष्ट्रवाणी
- वायरल VIDEO पर बड़ी कार्रवाई: मेडिकल स्टोर सील, संचालक को नोटिस, बिना डिग्री दवा बेचने और इंजेक्शन लगाने का है मामला – राष्ट्रवाणी
- ₹1 लाख में सरकारी पोस्टिंग दिलाने के आरोप वाले पुराने केस से लेकर विधायक कार्यालय तक पहुंचा प्रवेश पाण्डे का सफर – राष्ट्रवाणी
- सरगुजा में नीलामी से पांच सौ रुपये में खरीदी गोवंश को जंगल में काटा, दो गिरफ्तार – राष्ट्रवाणी
- BRICS के खत्म होते ही कच्चे तेल पर भारत-चीन की बड़ी तैयारी, हरदीप पुरी से मिले पेट्रोलियम कंपनी के चीनी अधिकारी – राष्ट्रवाणी
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मुड़घुसरी में 1.48 करोड़ रुपए के तीन सड़क का किया भूमिपूजन—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में मतांतरण विरोधी कड़े कानून के बाद ईसाई मिशनरियों ने बदली रणनीति: प्रार्थना सभाओं के नाम पर थोक में आवेदन – राष्ट्रवाणी

