राष्ट्रवाणी: रामकुमार यादव, अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। अंबिकापुर के एक निजी स्कूल की शिक्षिका पर आरोप है कि उन्होंने दो छात्रों के बीच हुए विवाद के बाद एक छात्र को दंड स्वरूप कॉपी में कई पन्नों तक अश्लील गालियां लिखवाईं। बताया जा रहा है कि छात्र से मां से जुड़ी गालियां 100 बार लिखवाई गई। मामला सामने आने के बाद अभिभावकों में भारी आक्रोश है और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। यह पूरा मामला अंबिकापुर स्थित बिरला ओपन माइंड इंटरनेशनल स्कूल का है। बताया जा रहा है कि दो छात्रों के बीच विवाद होने पर शिक्षिका ने दंड के रूप में छात्र से अश्लील शब्द और गालियां बार-बार लिखवाईं। जब यह कॉपी अभिभावकों के हाथ लगी तो उन्होंने स्कूल प्रबंधन और संबंधित शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामला सामने आने के बाद छात्र संगठनों और अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन व शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामले में सरगुजा के जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) दिनेश कुमार झा ने कहा कि यह विषय मेरे संज्ञान में आया है। इसके लिए मैंने सहायक संचालक को जांच के लिए भेजा है। जांच रिपोर्ट जैसे ही आएगी, उसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया जो यह कृत्य है, वह निहायत ही गलत है। ऐसा बिल्कुल भी नहीं होना चाहिए और विद्यार्थियों को ऐसे संस्कार कभी नहीं देने चाहिए। ऐसी गतिविधि कतई बर्दाश्त नहीं की जा सकती।
Trending
- संगठन निर्माण और कांग्रेस कनेक्ट सेंटर की रिपोर्टिंग में छत्तीसगढ़ कांग्रेस देश में अव्वल, बूथ से प्रदेश तक कार्यकर्ताओं की मेहनत लाई रंग – राष्ट्रवाणी
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तीन दिवसीय दिल्ली दौरे पर रवाना, राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात, राहुल गांधी के बयान पर साधा निशाना – राष्ट्रवाणी
- मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय, अब सिर्फ 10% ही लिया जाएगा ब्रोकन चावल – राष्ट्रवाणी
- स्कूल में शर्मनाक सजा: दंड के नाम पर शिक्षिका ने छात्र से लिखवाई 100 बार अश्लील गालियां, कॉपी देखकर भड़के अभिभावक, देो ने दिए जांच के आदेश – राष्ट्रवाणी
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोकसभा में लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026 के पारित होने का किया स्वागत
- गुरु पूर्णिमा पर कोसमनारा पहुंचे CM साय, सत्यनारायण बाबा धाम में की पूजा-अर्चना
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कैलाशपति धाम में किया जलाभिषेक
- वन मंत्री केदार कश्यप की पहल से रायपुर के सभी 70 वार्डों में मिलेगा निःशुल्क पौधा

