राष्ट्रवाणी: सत्या राजपूत, रायपुर। मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक की बुधवार को संपन्न हुई। बैठक को लेकर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि धान खरीदी को अधिक सरल, सुगम और प्रभावी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। लल्लूराम डॉट कॉम से बातचीत में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि धान खरीदी के दौरान बारदाने की कमी न हो, यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। कोई भी पूल से 25% ब्रोकन चावल नहीं लिया जाएगा। अब केवल 10 प्रतिशत ब्रोकन चावल ही लिया जाएगा। इससे यह फायदा होगा कि सेंट्रल पूल और राज्य पूल में धान देने के बाद जो धान बच जाता था, उसे राज्य सरकार नीलाम करती थी। अब नीलामी के लिए धान बचेगा ही नहीं। उन्होंने बताया कि धान खरीदी को सरल और सुलभ बनाने को लेकर भी चर्चा हुई है। धान मिलिंग और धान खरीदी को लेकर रणनीति बनाई गई है। उप मंत्रिमंडलीय समिति में मंत्री दयालदास बघेल, मंत्री टंकराम वर्मा, मंत्री रामविचार नेताम और श्याम बिहारी जायसवाल शामिल हैं। बता दें कि देशभर में सर्वाधिक मूल्य पर छत्तीसगढ़ में किसानों से धान खरीदा जाता है। राज्य में प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी की जाती है।
Trending
- मलेरिया पर निर्णायक प्रहार जारी, एक भी मृत्यु न हो यही हमारा लक्ष्य : स्वास्थ्य मंत्री
- लगातार बारिश से शिवनाथ नदी उफान पर, महमरा एनीकट से साढ़े 7 फीट ऊपर बह रहा पानी
- अमेरिकी विमानवाहक पोत ने वियतनाम में एक दुर्लभ पोर्ट कॉल किया – राष्ट्रवाणी
- करेले के ढेर में छिपा था कोबरा, हाथ बढ़ाते ही युवक को डसा, पूरे बाजार में मची अफरा-तफरी – राष्ट्रवाणी
- लापरवाह सिस्टम! सड़क का अभाव, घायल युवक को खाट पर ढोकर एक किलोमीटर पैदल चले ग्रामीण – राष्ट्रवाणी
- गलत उपयोगकर्ता नाम के कारण एक व्यक्ति को 18 महीने के लिए जेल भेज दिया गया, अदालत ने फैसला सुनाया – राष्ट्रवाणी
- श्रावण मास के शुभारंभ पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं – राष्ट्रवाणी
- रायगढ़ में इंडियन ओवरसीज बैंक की नई शाखा का शुभारंभ, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बैंकिंग विस्तार और वित्तीय सुधारों पर दिया जोर – राष्ट्रवाणी

