राष्ट्रवाणी: अरविंद मिश्रा, बलौदाबाजार। जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते महानदी का जलस्तर बढ़ने से बल्दाकछार स्थित ‘द ट्री ऑफ लाइफ रिसॉर्ट (The तरी ओफ लिफे Resort)’ में मौजूद 24 लोग फंस गए। घटना की जानकारी मिलते ही सक्रिय हुई नगर सेना (होमगार्ड), पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम ने फंसे हुए पर्यटक, रिसॉर्ट के कर्मचारी और स्थानीय ग्रामीणों को सुरक्षित बाहर निकाला. लगातार बारिश के कारण महानदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया, जिससे ‘द ट्री ऑफ लाइफ रिसॉर्ट’ पूरी तरह पानी से घिर गया, जिसकी वजह से वहां मौजूद लोग बाहर नहीं निकल सके। सूचना मिलते ही प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। नगर सेना के जवान नावों और अन्य आवश्यक संसाधनों की मदद से महिलाओं और बच्चों के साथ तमाम फंसे हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया। प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों और पर्यटकों से सतर्क रहने तथा जलभराव और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाने से बचने की अपील की है। मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। बलौदाबाजार पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने बताया कि डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि बल्दाकछार स्थित ‘द ट्री ऑफ लाइफ रिसॉर्ट’ में कुछ पर्यटक बाढ़ के कारण फंस गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए नगर सेना (होमगार्ड) और पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर रवाना किया। रेस्क्यू करते हुए सभी पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। पुलिस की टीम पूरी तरह अलर्ट है, और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
Trending
- बीसीसीएल ने उत्पादन, गुणवत्ता और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए कोयला भवन में विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की – भारतीय पीएसयू
- सीआईआई ऊर्जा दक्षता शिखर सम्मेलन 2026: ऊर्जा दक्षता एआई-संचालित नेट ज़ीरो की दौड़ में प्रमुख प्रतिस्पर्धात्मक लाभ के रूप में उभरी – भारतीय पीएसयू
- “घमंड में चूर है भारत! जीत के बाद भी ट्रॉफी ठुकराई…” पूर्व पाक दिग्गज का तीखा हमला
- “हम रोबोट नहीं हैं… दर्द होता है!” प्लेइंग-11 की राजनीति और ट्रोलिंग पर संजू सैमसन का भयंकर विस्फोट
- “संजू-वैभव को बर्बाद कर रहे गंभीर!” दिग्गज भारतीय कप्तान ने खोला कोच के खिलाफ मोर्चा
- कॉपरनिकस: रिकॉर्ड के अनुसार अगस्त विश्व का संयुक्त रूप से सबसे गर्म महीना था – भारतीय पीएसयू
- दर्दनाक सड़क हादसा: पत्रकार शेख आलम की मौत, इधर ट्रांसफार्मर में जा घुसी सवारियों से भरी पिकअप – राष्ट्रवाणी
- झीरम हत्याकांड: ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ मामले में NIA कोर्ट आज 4.30 बजे दोषियों को सुनाएगा सजा… – राष्ट्रवाणी

