राष्ट्रवाणी: संजीव शर्मा, कोंडागांव। नगर के कोपाबेड़ा जलाशय के सौंदर्यीकरण कार्य के दौरान निर्माणाधीन नाले में ठेकेदार की लापरवाही ने एक बार फिर मासूम की जान ले ली। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे नहरपारा निवासी चांदनी नाग (6 वर्ष), पिता मानसिंह नाग घर से लगे निर्माणाधीन नाले के पानी में फिसलकर गिर गई। गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बच्ची के शव को बाहर निकालकर जिला अस्पताल भेजा, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है। बताया जा रहा है कि इसी निर्माण कार्य के दौरान पहले भी एक बच्चे की जान जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद ठेकेदार ने न तो बैरिकेडिंग की और न ही कोई चेतावनी बोर्ड या सुरक्षा व्यवस्था की। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं के बाद ठेकेदार की लापरवाही पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और निर्माण स्थल पर तत्काल सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने की मांग की है।
Trending
- बीसीसीएल ने उत्पादन, गुणवत्ता और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए कोयला भवन में विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की – भारतीय पीएसयू
- सीआईआई ऊर्जा दक्षता शिखर सम्मेलन 2026: ऊर्जा दक्षता एआई-संचालित नेट ज़ीरो की दौड़ में प्रमुख प्रतिस्पर्धात्मक लाभ के रूप में उभरी – भारतीय पीएसयू
- “घमंड में चूर है भारत! जीत के बाद भी ट्रॉफी ठुकराई…” पूर्व पाक दिग्गज का तीखा हमला
- “हम रोबोट नहीं हैं… दर्द होता है!” प्लेइंग-11 की राजनीति और ट्रोलिंग पर संजू सैमसन का भयंकर विस्फोट
- “संजू-वैभव को बर्बाद कर रहे गंभीर!” दिग्गज भारतीय कप्तान ने खोला कोच के खिलाफ मोर्चा
- कॉपरनिकस: रिकॉर्ड के अनुसार अगस्त विश्व का संयुक्त रूप से सबसे गर्म महीना था – भारतीय पीएसयू
- दर्दनाक सड़क हादसा: पत्रकार शेख आलम की मौत, इधर ट्रांसफार्मर में जा घुसी सवारियों से भरी पिकअप – राष्ट्रवाणी
- झीरम हत्याकांड: ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ मामले में NIA कोर्ट आज 4.30 बजे दोषियों को सुनाएगा सजा… – राष्ट्रवाणी

