राष्ट्रवाणी: लक्ष्मीकांत बंसोड़, बालोद। छत्तीसगढ़ की बालोद पुलिस को हत्या के मामले में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने पिता और पुत्र को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने गांव के ही एक युवक की पुरानी रंजिश के चलते पिटाई कर दी थी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। यह पूरा मामला देवरी थाना के खैरा गांव का है। 28 जुलाई को गांव के ही आरोपी हीरामन सिंह पिता बनवारी राम सिन्हा (51) और कामेंद्र सिन्हा पिता हिरामन (26) ने पुरानी रंजिश के चलते हितेश सिन्हा पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया था। इस घटना में हितेश के शरीर में 20 से ज्यादा जगह पर फैक्चर आया था, जिसके बाद उसे इलाज के लिए देवरी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। इलाज के दौरान हितेश की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने भी मामला दर्ज किया और बुधवार को आरोपी पिता-पुत्र हीरामन सिंह और कामेंद्र सिन्हा को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को कोर्ट में पेश करने के बाद उसे ज्यूडिशियल रिमांड में जेल भेज दिया गया।
Trending
- बीसीसीएल ने उत्पादन, गुणवत्ता और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए कोयला भवन में विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की – भारतीय पीएसयू
- सीआईआई ऊर्जा दक्षता शिखर सम्मेलन 2026: ऊर्जा दक्षता एआई-संचालित नेट ज़ीरो की दौड़ में प्रमुख प्रतिस्पर्धात्मक लाभ के रूप में उभरी – भारतीय पीएसयू
- “घमंड में चूर है भारत! जीत के बाद भी ट्रॉफी ठुकराई…” पूर्व पाक दिग्गज का तीखा हमला
- “हम रोबोट नहीं हैं… दर्द होता है!” प्लेइंग-11 की राजनीति और ट्रोलिंग पर संजू सैमसन का भयंकर विस्फोट
- “संजू-वैभव को बर्बाद कर रहे गंभीर!” दिग्गज भारतीय कप्तान ने खोला कोच के खिलाफ मोर्चा
- कॉपरनिकस: रिकॉर्ड के अनुसार अगस्त विश्व का संयुक्त रूप से सबसे गर्म महीना था – भारतीय पीएसयू
- दर्दनाक सड़क हादसा: पत्रकार शेख आलम की मौत, इधर ट्रांसफार्मर में जा घुसी सवारियों से भरी पिकअप – राष्ट्रवाणी
- झीरम हत्याकांड: ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ मामले में NIA कोर्ट आज 4.30 बजे दोषियों को सुनाएगा सजा… – राष्ट्रवाणी

