राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, रायपुर। राज्य में जारी शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में व्यायाम शिक्षक के पद शामिल नहीं किए जाने से अभ्यर्थियों में नाराजगी बढ़ गई है। बुधवार को सैकड़ों अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के बंगले के पास पहुंचकर प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाया। अभ्यर्थियों का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें शिक्षा मंत्री से मुलाकात करने नहीं दी। अभ्यर्थियों का कहना है कि सरकार की ओर से पूर्व में दिए गए आश्वासनों और विभागीय स्तर पर स्वीकृत पदों के बावजूद अंतिम भर्ती विज्ञापन से व्यायाम शिक्षक के पद हटा दिए गए हैं। वर्ष 2019 में व्यायाम शिक्षक के 745 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई थी। इसके बाद सरकार बदलने और कोविड-19 महामारी के कारण लंबे समय तक नई भर्ती नहीं हो सकी। वर्ष 2023 में शिक्षक भर्ती जारी की गई, लेकिन इसमें व्यायाम शिक्षक का एक भी पद शामिल नहीं किया गया। उनका दावा है कि तत्कालीन सरकार ने 1,440 व्यायाम शिक्षक पद सृजित कर अगली भर्ती में शामिल करने की एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि थी। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि वित्त विभाग ने व्यायाम एवं योग शिक्षा के लिए 300 पदों को स्वीकृति दी थी। हालांकि योग शिक्षा का सेटअप तैयार नहीं होने के कारण 146 योग शिक्षक पद समाप्त कर दिए गए। इसके बाद शेष 154 पद व्यायाम शिक्षक के लिए स्वीकृत रहे। बाद में योग और कंप्यूटर शिक्षक के कुल 292 पद सहायक शिक्षकों को आवंटित कर दिए गए, जबकि व्यायाम शिक्षकों के 154 पद यथावत रखे गए थे। बावजूद इसके वर्तमान भर्ती प्रक्रिया में इन पदों को शामिल नहीं किया गया है।
Trending
- बीसीसीएल ने उत्पादन, गुणवत्ता और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए कोयला भवन में विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की – भारतीय पीएसयू
- सीआईआई ऊर्जा दक्षता शिखर सम्मेलन 2026: ऊर्जा दक्षता एआई-संचालित नेट ज़ीरो की दौड़ में प्रमुख प्रतिस्पर्धात्मक लाभ के रूप में उभरी – भारतीय पीएसयू
- “घमंड में चूर है भारत! जीत के बाद भी ट्रॉफी ठुकराई…” पूर्व पाक दिग्गज का तीखा हमला
- “हम रोबोट नहीं हैं… दर्द होता है!” प्लेइंग-11 की राजनीति और ट्रोलिंग पर संजू सैमसन का भयंकर विस्फोट
- “संजू-वैभव को बर्बाद कर रहे गंभीर!” दिग्गज भारतीय कप्तान ने खोला कोच के खिलाफ मोर्चा
- कॉपरनिकस: रिकॉर्ड के अनुसार अगस्त विश्व का संयुक्त रूप से सबसे गर्म महीना था – भारतीय पीएसयू
- दर्दनाक सड़क हादसा: पत्रकार शेख आलम की मौत, इधर ट्रांसफार्मर में जा घुसी सवारियों से भरी पिकअप – राष्ट्रवाणी
- झीरम हत्याकांड: ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ मामले में NIA कोर्ट आज 4.30 बजे दोषियों को सुनाएगा सजा… – राष्ट्रवाणी

