राष्ट्रवाणी: मनोज यादव, कोरबा। कोरबा जिले में रामपुर स्थित शराब दुकान को बरबसपुर मुख्य मार्ग पर शिफ्ट कर नई दुकान शुरू करने की तैयारी को लेकर शुक्रवार को बड़ा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। निरीक्षण के लिए पहुंची आबकारी विभाग की टीम को महिलाओं के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। बड़ी संख्या में महिलाएं मौके पर एकत्रित होकर धरने पर बैठ गईं और दुकान खोले जाने का विरोध करते हुए आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। जानकारी के अनुसार, आबकारी विभाग रामपुर स्थित शराब भट्टी को बरबसपुर मुख्य मार्ग पर स्थानांतरित करने की तैयारी कर रहा था। इसी सिलसिले में विभागीय टीम निरीक्षण के लिए पहुंची थी। टीम के पहुंचते ही आसपास की महिलाएं बड़ी संख्या में एकत्रित हो गईं और शराब दुकान खोले जाने के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दी। वहीं महिलाओं के समर्थन में पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर भी मौके पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। विरोध की सूचना मिलते ही उरगा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके साथ ही आंदोलन की जानकारी जिला प्रशासन को दी गई, जिसके बाद तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। गौरतलब है कि रामपुर शराब भट्टी को हटाने को लेकर लंबे समय से विरोध चल रहा है। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों द्वारा कई बार विरोध प्रदर्शन और आंदोलन किए जा चुके हैं। क्षेत्र में शराब दुकान से जुड़ी मारपीट और विवाद की घटनाएं भी कई बार सामने आ चुकी हैं।
Trending
- बीसीसीएल ने उत्पादन, गुणवत्ता और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए कोयला भवन में विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की – भारतीय पीएसयू
- सीआईआई ऊर्जा दक्षता शिखर सम्मेलन 2026: ऊर्जा दक्षता एआई-संचालित नेट ज़ीरो की दौड़ में प्रमुख प्रतिस्पर्धात्मक लाभ के रूप में उभरी – भारतीय पीएसयू
- “घमंड में चूर है भारत! जीत के बाद भी ट्रॉफी ठुकराई…” पूर्व पाक दिग्गज का तीखा हमला
- “हम रोबोट नहीं हैं… दर्द होता है!” प्लेइंग-11 की राजनीति और ट्रोलिंग पर संजू सैमसन का भयंकर विस्फोट
- “संजू-वैभव को बर्बाद कर रहे गंभीर!” दिग्गज भारतीय कप्तान ने खोला कोच के खिलाफ मोर्चा
- कॉपरनिकस: रिकॉर्ड के अनुसार अगस्त विश्व का संयुक्त रूप से सबसे गर्म महीना था – भारतीय पीएसयू
- दर्दनाक सड़क हादसा: पत्रकार शेख आलम की मौत, इधर ट्रांसफार्मर में जा घुसी सवारियों से भरी पिकअप – राष्ट्रवाणी
- झीरम हत्याकांड: ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ मामले में NIA कोर्ट आज 4.30 बजे दोषियों को सुनाएगा सजा… – राष्ट्रवाणी

