राष्ट्रवाणी: मनेंद्र पटेल, दुर्ग। भिलाई में भाजपा के दो जिला अध्यक्षों के बीच आयोजन की व्यवस्था को लेकर हुए विवाद का कथित कॉल रिकॉर्डिंग ऑडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। अब कांग्रेस के आईटी सेल ने इस ऑडियो को एक्स पर पोस्ट करते हुए भाजपा की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं। वायरल कथित ऑडियो भिलाई के जिलाध्यक्ष पुरषोत्तम देवांगन और भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष खगेश कोसरिया के बीच हुई बातचीत का बताया जा रहा। इस घटना के बाद जिला भाजपा कार्यालय में मीटिंग बुलाकर सभी सदस्यों से चर्चा की गई है। वायरल ऑडियो में भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन और भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष खगेश कोसरिया के बीच पार्टी के एक कार्यक्रम में नाश्ता, पानी और स्वागत व्यवस्था के खर्च को लेकर लंबी बहस सुनाई दे रही है। बातचीत के दौरान मामला इतना बढ़ जाता है कि पुरुषोत्तम देवांगन, खगेश कोसरिया से कहते सुनाई देते हैं कि अगर संगठन नहीं चला सकते तो साफ बता दें और जरूरत पड़े तो इस्तीफा भी दे दें। वायरल 10 मिनट के इस ऑडियो में खगेश कोशरिया सिर्फ नाश्ते की विशेष व्यवस्था नहीं कर पाने की असमर्थता जता रहे हैं, जबकि पुरुषोत्तम देवांगन उन्हें व्यवस्था नहीं करने पर लिखित में देने की बात कह रहे हैं। इस ऑडियो को कांग्रेस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया है। कांग्रेस ने भाजपा की कार्यशैली और प्राथमिकताओं पर सवाल उठाते हुए तीखा हमला बोला है। कांग्रेस ने लिखा है, जनता महंगाई से लड़ रही है और भाजपा नाश्ते की लड़ाई लड़ रही है।सत्ता की मलाई कम पड़ गई क्या, जो अब समोसे पर संग्राम सुनना बाकी था। जनता के मुद्दों पर सन्नाटा और नाश्ते पर महाभारत, यही भाजपा का असली सुशासन है। भाजपा के जिला अध्यक्षों के बीच नाश्ते की व्यवस्था को लेकर वायरल हो रहे ऑडियो ने भाजपा की कार्यशैली और प्राथमिकताओं दोनों की पोल खोल दी हैसत्ता की मलाई कम पड़ी क्या, जो अब समोसे पर संग्राम सुनना बाकी था। जनता के मुद्दों पर सन्नाटा और नाश्ते पर महाभारत — यही भाजपा की असली सुशासन pic.twitter.com/koH2lwOwtd वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा है कि कांग्रेस के पास अब जनता के बीच जाने के लिए कोई मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वह इस तरह की हरकते कर रही हैं। बताया जा रहा है कि बातचीत एक संगठनात्मक बैठक की तैयारी को लेकर हुई थी। कार्यक्रम में रायपुर से विधायक पुरंदर मिश्रा और साजा विधायक ईश्वर साहू के आने की चर्चा हुई। इसी कार्यक्रम की तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर दोनों नेताओं के बीच अलग-अलग राय सामने आई।
Trending
- बीसीसीएल ने उत्पादन, गुणवत्ता और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए कोयला भवन में विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की – भारतीय पीएसयू
- सीआईआई ऊर्जा दक्षता शिखर सम्मेलन 2026: ऊर्जा दक्षता एआई-संचालित नेट ज़ीरो की दौड़ में प्रमुख प्रतिस्पर्धात्मक लाभ के रूप में उभरी – भारतीय पीएसयू
- “घमंड में चूर है भारत! जीत के बाद भी ट्रॉफी ठुकराई…” पूर्व पाक दिग्गज का तीखा हमला
- “हम रोबोट नहीं हैं… दर्द होता है!” प्लेइंग-11 की राजनीति और ट्रोलिंग पर संजू सैमसन का भयंकर विस्फोट
- “संजू-वैभव को बर्बाद कर रहे गंभीर!” दिग्गज भारतीय कप्तान ने खोला कोच के खिलाफ मोर्चा
- कॉपरनिकस: रिकॉर्ड के अनुसार अगस्त विश्व का संयुक्त रूप से सबसे गर्म महीना था – भारतीय पीएसयू
- दर्दनाक सड़क हादसा: पत्रकार शेख आलम की मौत, इधर ट्रांसफार्मर में जा घुसी सवारियों से भरी पिकअप – राष्ट्रवाणी
- झीरम हत्याकांड: ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ मामले में NIA कोर्ट आज 4.30 बजे दोषियों को सुनाएगा सजा… – राष्ट्रवाणी

