राष्ट्रवाणी: रोहित कश्यप, मुंगेली। लंबे समय से जर्जर सड़क को नहीं सुधारे जाने पर एक युवक ने जिम्मेदारों को जगाने के लिए अनोखे अंदाज में विरोध दर्ज कराया। बिलासपुर-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चातरखार के पास सड़क पर बने गहरे गड्ढे में बैठकर युवक ने बारिश के पानी से स्नान किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, और लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि मुंगेली से पंडरिया मार्ग पर चातरखार तक तथा बरेला क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग लंबे समय से इस सड़क की हालत लगातार बदतर बनी हुई है। बारिश के कारण जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे जानलेवा साबित हो रहे है, जिससे रोजाना हजारों वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिन वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं, और बरसात में हालात और भी भयावह हो जाते हैं। वायरल वीडियो में युवक गड्ढे में जमा कीचड़युक्त पानी को ही “तालाब” बताकर उसमें बैठकर साबुन से स्नान करता नजर आ रहा है। जिम्मेदार अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों का ध्यान सड़क की बदहाल स्थिति की ओर आकर्षित करने के उद्देश्य से यह प्रदर्शन किया गया है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इसे व्यवस्था के खिलाफ जनता के बढ़ते आक्रोश का प्रतीक बता रहे हैं। गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजमार्ग की खराब स्थिति को लेकर हाल ही में कलेक्टर और संभागायुक्त (कमिश्नर) भी नाराजगी जता चुके हैं। दोनों अधिकारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएच) के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए सुधार कार्य में लापरवाही पर नोटिस भी जारी किया था। इसके बावजूद सड़क की स्थिति में स्थायी सुधार नहीं हो सका है। मुंगेली जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर लोगों का आक्रोश अब खुलकर सामने आने लगा है। लंबे समय से सड़क की जर्जर हालत, बड़े-बड़े गड्ढों और लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बावजूद हालात में सुधार नहीं होने पर एक युवक ने अनोखे अंदाज में विरोध दर्ज कराया। बिलासपुर-जबलपुर… pic.twitter.com/GcBhhC0FIm
Trending
- बीसीसीएल ने उत्पादन, गुणवत्ता और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए कोयला भवन में विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की – भारतीय पीएसयू
- सीआईआई ऊर्जा दक्षता शिखर सम्मेलन 2026: ऊर्जा दक्षता एआई-संचालित नेट ज़ीरो की दौड़ में प्रमुख प्रतिस्पर्धात्मक लाभ के रूप में उभरी – भारतीय पीएसयू
- “घमंड में चूर है भारत! जीत के बाद भी ट्रॉफी ठुकराई…” पूर्व पाक दिग्गज का तीखा हमला
- “हम रोबोट नहीं हैं… दर्द होता है!” प्लेइंग-11 की राजनीति और ट्रोलिंग पर संजू सैमसन का भयंकर विस्फोट
- “संजू-वैभव को बर्बाद कर रहे गंभीर!” दिग्गज भारतीय कप्तान ने खोला कोच के खिलाफ मोर्चा
- कॉपरनिकस: रिकॉर्ड के अनुसार अगस्त विश्व का संयुक्त रूप से सबसे गर्म महीना था – भारतीय पीएसयू
- दर्दनाक सड़क हादसा: पत्रकार शेख आलम की मौत, इधर ट्रांसफार्मर में जा घुसी सवारियों से भरी पिकअप – राष्ट्रवाणी
- झीरम हत्याकांड: ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ मामले में NIA कोर्ट आज 4.30 बजे दोषियों को सुनाएगा सजा… – राष्ट्रवाणी

