राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, भिलाई। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र में एक युवती ने उसका पीछा करने का आरोप लगाते हुए एक युवक को बीच सड़क पर रोककर चप्पल और थप्पड़ों से पीट दिया। घटना का वीडियो युवती ने अपने मोबाइल से रिकॉर्ड किया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पूछताछ के बाद उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार रात की है। युवती स्कूटी से अपने घर लौट रही थी। उसका आरोप है कि स्मृति नगर निवासी 29 वर्षीय युवक लगातार उसका पीछा कर रहा था। कुछ दूरी पर युवक सड़क किनारे खड़ा दिखाई दिया, जिसके बाद युवती ने अपनी स्कूटी रोककर उससे सवाल-जवाब शुरू कर दिए। वीडियो में युवती युवक से कहती हुई दिखाई देती है, “तुझे क्या लगता है, मैं देखी नहीं तुझे मेरा पीछा करते हुए? क्यों पीछा कर रहा है?” इस पर युवक ने सफाई देते हुए कहा कि वह किसी का इंतजार कर रहा था। युवती ने उसका जवाब नकारते हुए दावा किया कि कुछ महीने पहले भी एक मॉल में यही युवक उसका पीछा कर चुका है और उस समय भी उसने उसका वीडियो बनाया था। युवक ने बातचीत के दौरान कहा कि वह युवती से बात करना चाहता था और माफी भी मांगी, लेकिन युवती ने नाराजगी जताते हुए उसकी चप्पल और थप्पड़ों से पिटाई कर दी। इस दौरान उसने कहा कि “तुम जैसे लड़कों के कारण ही लड़कियां खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर पाती हैं।” घटना देखकर आसपास मौजूद लोग भी मौके पर पहुंच गए और युवक को पकड़ लिया। किसी ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवक को सुपेला थाना लाकर पूछताछ की और उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। युवती का कहना है कि उसने इस बार अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए साहस दिखाया और युवक का सामना किया, ताकि वह दोबारा किसी अन्य युवती का पीछा करने की हिम्मत न कर सके। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Trending
- बीसीसीएल ने उत्पादन, गुणवत्ता और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए कोयला भवन में विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की – भारतीय पीएसयू
- सीआईआई ऊर्जा दक्षता शिखर सम्मेलन 2026: ऊर्जा दक्षता एआई-संचालित नेट ज़ीरो की दौड़ में प्रमुख प्रतिस्पर्धात्मक लाभ के रूप में उभरी – भारतीय पीएसयू
- “घमंड में चूर है भारत! जीत के बाद भी ट्रॉफी ठुकराई…” पूर्व पाक दिग्गज का तीखा हमला
- “हम रोबोट नहीं हैं… दर्द होता है!” प्लेइंग-11 की राजनीति और ट्रोलिंग पर संजू सैमसन का भयंकर विस्फोट
- “संजू-वैभव को बर्बाद कर रहे गंभीर!” दिग्गज भारतीय कप्तान ने खोला कोच के खिलाफ मोर्चा
- कॉपरनिकस: रिकॉर्ड के अनुसार अगस्त विश्व का संयुक्त रूप से सबसे गर्म महीना था – भारतीय पीएसयू
- दर्दनाक सड़क हादसा: पत्रकार शेख आलम की मौत, इधर ट्रांसफार्मर में जा घुसी सवारियों से भरी पिकअप – राष्ट्रवाणी
- झीरम हत्याकांड: ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ मामले में NIA कोर्ट आज 4.30 बजे दोषियों को सुनाएगा सजा… – राष्ट्रवाणी
