राष्ट्रवाणी: वीरेन्द्र गहवई, बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने खराब मोबाइल सुधरवाने में देरी होने पर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने भी मामले की जांच शुरु कर दी है। यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। दरअसल, मगरपारा मरारगली निवासी मनोज कुमार पाण्डेय इलेक्ट्रिशयन का काम करते हैं। उनकी बेटी वंशिका पाण्डेय अम्बेडकर स्कूल में कक्षा 9 वीं की पढ़ाई कर रही थी। उसका मोबाइल खराब हो गया था। 1 अगस्त को वंशिका ने अपने पिता को मोबाइल खराब होने की बात कहते हुए सुधरवाने की जीद की। उन्होंने अपने बेटी को सैलरी मिलने पर मोबाइल सुधरवा देने की बात कही और काम पर चले गए। इधर पिता के जाने के बाद गुस्से और जिद में आकर वंशिका ने घर में पंखे के हुक से साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। चचेरे भाई ने जब उसे फांसी के फंदे से लटका देखा, तब इसका खुलासा हुआ। इसके बाद परिजनों ने साड़ी को काटकर उसे नीचे उतारा और इलाज के लिए सिम्स पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बहरहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। सूचना पर पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।
Trending
- बीसीसीएल ने उत्पादन, गुणवत्ता और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए कोयला भवन में विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की – भारतीय पीएसयू
- सीआईआई ऊर्जा दक्षता शिखर सम्मेलन 2026: ऊर्जा दक्षता एआई-संचालित नेट ज़ीरो की दौड़ में प्रमुख प्रतिस्पर्धात्मक लाभ के रूप में उभरी – भारतीय पीएसयू
- “घमंड में चूर है भारत! जीत के बाद भी ट्रॉफी ठुकराई…” पूर्व पाक दिग्गज का तीखा हमला
- “हम रोबोट नहीं हैं… दर्द होता है!” प्लेइंग-11 की राजनीति और ट्रोलिंग पर संजू सैमसन का भयंकर विस्फोट
- “संजू-वैभव को बर्बाद कर रहे गंभीर!” दिग्गज भारतीय कप्तान ने खोला कोच के खिलाफ मोर्चा
- कॉपरनिकस: रिकॉर्ड के अनुसार अगस्त विश्व का संयुक्त रूप से सबसे गर्म महीना था – भारतीय पीएसयू
- दर्दनाक सड़क हादसा: पत्रकार शेख आलम की मौत, इधर ट्रांसफार्मर में जा घुसी सवारियों से भरी पिकअप – राष्ट्रवाणी
- झीरम हत्याकांड: ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ मामले में NIA कोर्ट आज 4.30 बजे दोषियों को सुनाएगा सजा… – राष्ट्रवाणी

