राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, बिलासपुर: रेलवे ने ट्रेन यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त लगेज की आनलाइन बुकिंग की नई व्यवस्था शुरू की है। अब यात्री निर्धारित सीमा से अधिक सामान लेकर यात्रा करने से पहले आइआरसीटीसी या रेलवे के पार्सल पोर्टल पर उसकी अग्रिम घोषणा कर आनलाइन शुल्क जमा कर सकते हैं। इससे यात्रा के दौरान ओवर लगेज पर लगने वाले जुर्माने की चिंता नहीं रहेगी। साथ ही, पार्सल कार्यालय जाकर बुकिंग कराने की झंझट से भी राहत मिलेगी। यात्री टिकट की बुकिंग के समय ही आनलाइन अतिरिक्त सामान बुक कर सकते हैं। फ्लाइट की तरह ट्रेनों के सभी श्रेणी के कोचों में कितने वजन तक लगेज मुफ्त में लेकर जा सकते हैं, यह निर्धारित है। नियमानुसार यात्रियों को छूट के अनुसार ही लगेज लेकर जाने की अनुमति है। क्षमता से अधिक लगेज पर रेल प्रशासन जांच के दौरान संबंधित यात्रियों पर जुर्माने की कार्रवाई करता है। बिना बुकिंग किए अतिरिक्त सामान के साथ पकड़े जाने पर रेलवे सामान्य दर से छह गुना तक जुर्माना वसूल सकता है। हालांकि इस कार्रवाई के दौरान अक्सर यात्रियों का जवाब यह रहता है कि , उन्हें जानकारी नहीं थी। कई मामले में तो यात्रा पार्सल कार्यालय बुकिंग कराने की झंझट से बचने के लिए ऐसा करते हैं। इन्हीं दिक्कतों को देखते हुए टिकट के समय अतिरिक्त लगेज की आनलाइन बुकिंग कराने की सुविधा दी है। रेलवे बोर्ड ने इस संबंध में दिशानिर्देश जारी इस व्यवस्था को शुक्रवार 31 जुलाई से प्रभावी कर दिया है। जिसका पालन सभी जोन को करना है। केवल कंफर्म टिकट पर लागू होगी सुविधा रेलवे बोर्ड द्वारा जारी किए गए नियमों और परिपत्र के अनुसार यह सुविधा केवल उन्हीं यात्रियों को मिलेगी, जिनके पास कंफर्म टिकट है। साथ ही यह भी कहा कि अब पार्सल काउंटर जाकर बुकिंग कराने की झंझट नहीं रहेगी। एसी3-टियर इकोनोमी, एसी चेयरकार के यात्री इस आनलाइन अतिरिक्त बुकिंग का लाभ नहीं ले सकते, क्योंकि इन श्रेणियों में अधिकतम सीमा और मुफ्त दोनों 40 किलोग्राम ही निर्धारित है। एसी- 2 0 फर्स्ट क्लास। जानिए कितने वजन तक छूट, ऊपर होने पर कितना शुल्क लगेगा श्रेणी छूट शुल्क देकर कितना सामान ले जा सकते हैं? एसी फर्स्ट क्लास 70 किलो अधिकतम 150 किलो एसी -2 व फर्स्ट क्लास 50 किलो अधिकतम 100 किलो घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन एक्स्ट्रा लगेज बुक 3 आसान स्टेप्स- आइआरसीटीसी या रेलवे के पार्सल पोर्टल पर जाएं। टिकट बुक करते समय या उसके बाद पोर्टल पर अतिरिक्त वजन की जानकारी दर्ज करें। बुकिंग के समय शुल्क का भुगतान आनलाइन करें, लगेज बुकिंग पर न्यूनतम शुल्क 30 रुपये हैं।
Trending
- बलरामपुर में खेतों में मिले दो नवजात, अस्पताल में भर्ती, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- मोदी के 76वें जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ में डेढ़ करोड़ से अधिक दीये जलाए गए—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- श्रमवीरों के परिश्रम और पसीने से हो रहा समृद्ध छत्तीसगढ़ का निर्माण : मुख्यमंत्री साय, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- UPI पेमेंट पर MDR के साथ 18% जीएसटी भी! दावे में कितनी सच्चाई, क्या ₹2000 के ऊपर के भुगतान पर सच में बढ़ जाएगा बोझ? – राष्ट्रवाणी
- सोना ₹3000 और चांदी ₹6200 महंगी, अब खरीदें या नहीं? अजय केडिया बोले- गोल्ड तोड़ेगा रिकॉर्ड; सिल्वर कहां तक भागेगी? – राष्ट्रवाणी
- Varanasi के बाद महेश बाबू के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, एस एस राजामौली के बाद इस डायरेक्टर के साथ करेंगे काम – राष्ट्रवाणी
- ‘मुझे दाऊद ने इनवाइट…’, 30 साल पुराने विवाद पर Mandakini ने तोड़ी चुप्पी, फोटो के चलते करियर बर्बाद! – राष्ट्रवाणी
- 90s में सबसे हिट था Altaf Raja का नॉन-फिल्मी गाना, एक दिन में बिकी थीं 70 लाख कैसेट; 29 साल बाद भी है कल्ट – राष्ट्रवाणी

