राष्ट्रवाणी: कांकेर। जिले के कोयलीबेड़ा विकासखंड के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत कंदाड़ी के आश्रित गांव खैरीपदर में मलेरिया तेजी से पांव पसार रहा है। क्षेत्र में अधिकतर लोग मलेरिया पॉजिटिव हैं और सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के अभाव में उन्हें इलाज के लिए नदी पार करनी पड़ रही है। इस बीच एक दर्द भरी तस्वीर भी सामने आई है, जहां एक मां अपने बीमार बेटे को लेकर उफनती नदी के किनारे रेत पर बैठी है और घर लौटने के लिए नांव का इंतजार कर रही है। यह दूरस्थ आदिवासी अंचल की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं की खौफनाक हकीकत बयां कर रहा है, जहां मरीजों को इलाज के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर नदी पार करनी पड़ रही है। खैरीपदर निवासी रामलाल के परिजनों ने बताया कि मरीज को चार दिन से तेज बुखार था। छोटेबेठिया में जांच कराने पर मलेरिया की पुष्टि हुई। इलाज के बाद जब वे घर लौट रहे थे, तो नदी पार करने के लिए उन्हें घंटों तक नाव का इंतजार करना पड़ा। कंदाड़ी पंचायत के खैरीपदर, आमाटोला, आलदंड, बेहिबेड़ा, कल्पर और हिदहूर समेत दर्जनों गांवों के मरीज रोज इसी तरह नदी पार कर इलाज कराने को मजबूर हैं। सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के अभाव में ग्रामीण मजबूरी में छोटेबेठिया के निजी चिकित्सकों और मेडिकल स्टोरों से महंगा इलाज करा रहे हैं। आर्थिक रूप से कमजोर आदिवासी परिवारों के लिए यह खर्च उठाना बेहद भारी पड़ रहा है। ग्राम पंचायत कंदाड़ी की सरपंच मैनी कचलम ने बताया कि कुछ दिन पहले स्वास्थ्य विभाग ने घर-घर सर्वे कर शिविर लगाया था, लेकिन समय पर सूचना न मिलने के कारण अधिकांश ग्रामीण जांच कराने से छूट गए। उन्होंने कहा कि पंचायत में दोबारा विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाया जाना बेहद जरूरी है। वहीं, आदिवासी छात्र युवा संगठन के अध्यक्ष लक्ष्मण मंडावी ने स्वास्थ्य विभाग से प्रभावित गांवों में विशेष जांच शिविर लगाने, घर-घर सर्वे कराने, दवाइयां उपलब्ध कराने और मच्छरदानी बांटने की मांग की है। साथ ही ग्रामीणों ने मांग उठाई है कि उप स्वास्थ्य केंद्र सितरम के आरएचओ को मुख्यालय में रहकर नियमित दौरा करना चाहिए।
Trending
- बीसीसीएल ने उत्पादन, गुणवत्ता और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए कोयला भवन में विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की – भारतीय पीएसयू
- सीआईआई ऊर्जा दक्षता शिखर सम्मेलन 2026: ऊर्जा दक्षता एआई-संचालित नेट ज़ीरो की दौड़ में प्रमुख प्रतिस्पर्धात्मक लाभ के रूप में उभरी – भारतीय पीएसयू
- “घमंड में चूर है भारत! जीत के बाद भी ट्रॉफी ठुकराई…” पूर्व पाक दिग्गज का तीखा हमला
- “हम रोबोट नहीं हैं… दर्द होता है!” प्लेइंग-11 की राजनीति और ट्रोलिंग पर संजू सैमसन का भयंकर विस्फोट
- “संजू-वैभव को बर्बाद कर रहे गंभीर!” दिग्गज भारतीय कप्तान ने खोला कोच के खिलाफ मोर्चा
- कॉपरनिकस: रिकॉर्ड के अनुसार अगस्त विश्व का संयुक्त रूप से सबसे गर्म महीना था – भारतीय पीएसयू
- दर्दनाक सड़क हादसा: पत्रकार शेख आलम की मौत, इधर ट्रांसफार्मर में जा घुसी सवारियों से भरी पिकअप – राष्ट्रवाणी
- झीरम हत्याकांड: ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ मामले में NIA कोर्ट आज 4.30 बजे दोषियों को सुनाएगा सजा… – राष्ट्रवाणी

