राष्ट्रवाणी 04 अगस्त 2026। जनसंपर्क विभाग में पदोन्नति का आदेश जारी किया गया है। विभाग के तीन वरिष्ठ अधिकारियों को संयुक्त संचालक के पद पर पदोन्नत किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार कमल कुमार बघेल, छगनलाल लोन्हारे और मनुदाऊ पटेल को संयुक्त संचालक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है। राज्य शासन ने इस संबंध में विधिवत आदेश जारी कर दिए हैं।
तीनों अधिकारियों की पदोन्नति को विभागीय प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पदोन्नति के बाद वे विभागीय दायित्वों का निर्वहन संयुक्त संचालक के रूप में करेंगे।

