राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी रायपुर में एक युवती की हत्या की गुत्थी को खमतराई थाना पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट ने महज 24 घंटे के भीतर सुलझाते हुए उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चार वर्ष पुराने प्रेम संबंध में आई दरार और युवती के चरित्र पर संदेह हत्या की वजह बना। आरोपी ने पहले युवती के मुंह में उसका दुपट्टा ठूंस दिया, फिर उसी से गला घोंट दिया और मौत सुनिश्चित करने के लिए पानी से भरे खेत में उसका सिर डुबो दिया। पुलिस के मुताबिक, चार अगस्त को डब्ल्यूआरएस स्थित सोलापुरी माता मंदिर के पीछे पानी से भरे खेत में एक अज्ञात युवती का शव मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का निरीक्षण किया तो गले पर चोट और दबाव के निशान मिले। मामले को संदिग्ध मानते हुए मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान मृतका की पहचान 19 वर्षीय नंदिनी जाल उर्फ नंदिनी जैन, निवासी सिया रेसिडेंसी, एमएमआई अस्पताल के पीछे, रायपुर के रूप में हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद खमतराई थाना में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया। मृतका के स्वजन और परिचितों से पूछताछ के दौरान उसके माता-पिता ने प्रेमी करण तांडी (23) निवासी त्रिमूर्ति नगर, देवेंद्र नगर पर संदेह जताया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। शुरुआत में वह लगातार पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और तकनीकी जांच के आधार पर जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि करीब चार वर्ष पहले इंस्टाग्राम के जरिए उसकी नंदिनी से दोस्ती हुई थी, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई। दोनों लंबे समय तक रिश्ते में रहे और करीब छह माह तक साथ भी रहे। बाद में नंदिनी अलग रहने लगी, जिसके बाद आरोपी उसके चरित्र पर संदेह करने लगा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। आरोपी के अनुसार, तीन अगस्त की शाम नंदिनी उससे मिलने की उम्मीद में डब्ल्यूआरएस कॉलोनी स्थित सोलापुरी माता मंदिर क्षेत्र पहुंची थी। शाम करीब छह बजे आरोपी वहां पहुंचा और उसे सुनसान स्थान की ओर ले गया। बातचीत के दौरान उसने नंदिनी से दूसरे युवकों से संबंध होने की बात पूछी। नंदिनी द्वारा इनकार करने पर आरोपी गुस्से में आ गया। उसने पहले दुपट्टा उसके मुंह में ठूंस दिया, फिर उसी से गला कस दिया। इसके बाद यह सुनिश्चित करने के लिए कि वह बच न सके, उसका सिर पानी से भरे खेत में डुबो दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
Trending
- 81 साल पुरानी बिड़ला की फ्लैगशिप कंपनी पर कस्टम्स का छापा, सर्च ऑपरेशन पर कंपनी ने दिया बड़ा अपडेट – राष्ट्रवाणी
- पहला ‘खलनायक’ जिसने बदली सिनेमा की तकदीर, Sholay के ‘गब्बर’ से हटकर थी क्रूरता; 100 सालों में कैसे बदले विलेन? – राष्ट्रवाणी
- पहले ठुकराया, अब Hanuman Ansh को मिली 100 करोड़ की OTT डील? फिल्म की प्रोड्यूसर ने तोड़ी चुप्पी – राष्ट्रवाणी
- भीतर से कैसी है पुतिन की ऑरेस सीनेट? आम लोग भी खरीद सकते हैं, लेकिन कैसे? कीमत भी जान लीजिए – राष्ट्रवाणी
- Jindal Steel ने स्टील कचरे से बनाई दुनिया की सबसे लंबी सड़क, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज – राष्ट्रवाणी
- वेदांता को टक्कर देने वाले रुंगटा बंधु का फॉर्चून लिस्ट में आया पहली बार नाम, अनिल अग्रवाल के मुकाबले कितनी दौलत – राष्ट्रवाणी
- Jimmy Tata कौन हैं? जो बने भारत के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर – राष्ट्रवाणी
- खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए संसाधनों और अवसरों की नहीं होगी कमी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय – राष्ट्रवाणी

