राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, जगदलपुर। बस्तर दशहरा के अंतिम दिनों में आयोजित होने वाले मुरिया दरबार को दंतेश्वरी मंदिर समिति द्वारा जारी कथित कार्यक्रम विवरणिका में आम दरबार लिखे जाने पर मुरिया समाज और सर्व आदिवासी समाज ने कड़ी आपत्ति व्यक्त की है। बुधवार को दोनों सामाजिक संगठनों के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपर कलेक्टर सीबी बघेल को कलेक्टर के नाम पर शिकायत पत्र सौपा। पत्र में कार्यक्रम विवरणिका में आम दरबार शब्द को विलोपित कर मुरिया दरबार मुद्रित करने की मांग की गई है। जिला प्रशासन की ओर से अभी तक इस विषय पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। ने जिला प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी से फोन पर चर्चा की तो उनका कहना था कि बस्तर दशहरा आयोजन समिति अथवा जिला प्रशासन की ओर से अभी तक आधिकारिक कार्यक्रम विवरण जारी नहीं किया गया है। एक दो दिन में कार्यक्रम विवरण जारी किया जाएगा। इधर दंतेश्वरी मंदिर समिति के नाम से जारी वायरल कार्यक्रम विवरणिका को लेकर समिति के एक-दो सदस्यों से संपर्क करने पर कोई भी चर्चा करने को राजी नहीं हुआ। इधर मुरिया समाज और सर्व आदिवासी समाज की ओर से जिला प्रशासन को दिए गए पत्र में कहा गया है कि बस्तर दशहरा में बाहर रैनी के दूसरे दिन मुरिया दरबार का आयोजन सिरहासार भवन में आयोजित करने की परंपरा वर्ष 1875 से चली आ रही है। जिसमें राजा, मांझी, चालकी, पुजारी, एवं जनता शामिल होती। अब जनप्रतिनिधि भी शामिल होने लगे हैं। दरबार में जनता की समस्या और मांगों को सुना जाता है। मुरिया दरबार बस्तर दशहरा की ऐतिहासिक और पारंपरिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसलिए इसे नया नाम न दिया जाए क्योंकि मुरिया दरबार से बस्तर की जनता की भावनाएं जुड़ी हैं।
Trending
- कॉपरनिकस: रिकॉर्ड के अनुसार अगस्त विश्व का संयुक्त रूप से सबसे गर्म महीना था – भारतीय पीएसयू
- दर्दनाक सड़क हादसा: पत्रकार शेख आलम की मौत, इधर ट्रांसफार्मर में जा घुसी सवारियों से भरी पिकअप – राष्ट्रवाणी
- झीरम हत्याकांड: ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ मामले में NIA कोर्ट आज 4.30 बजे दोषियों को सुनाएगा सजा… – राष्ट्रवाणी
- Raipur Minor Girl Rape Attempted: रायपुर में 8 साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, घटना के बाद लोगों में आक्रोश का माहौल, राजधानी के इस इलाके की है वारदात – राष्ट्रवाणी
- Chhattisgarh Recruitment cancelled: इंस्पेक्टर फिर से बन गये बाबू.. भर्ती-नियुक्ति रद्द करते ही पुराने पद पर लौटे सभी 42.. साय सरकार ने जारी किया आदेश – राष्ट्रवाणी
- Balrampur Smuggler Arrest News: बाइक पर ये प्रतिबंधित चीज लेकर जा रहे थे तस्कर, वन विभाग ने किया गिरफ्तार, जब्त किया समान – राष्ट्रवाणी
- Chhattisgarh Exam and Recruitment Cancelled: छत्तीसगढ़ में सरकारी भर्तियां रद्द.. बाबुओं को बनाया गया था इस विभाग में इंस्पेक्टर, कांग्रेस सरकार में हुई परीक्षा सवालों के घेरे में – राष्ट्रवाणी
- Chhattisgarh Deputy Secretary Transfer: राज्य सरकार ने तीन उप सचिवों के प्रभार बदले, अब मनीष मिश्रा संभालेंगे स्कूल शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी, देखें आदेश – राष्ट्रवाणी

