राष्ट्रवाणी: रायपुर। राजधानी रायपुर के पंडरी स्थित कल्याण ज्वेलर्स में डकैती की बड़ी साजिश को पुलिस ने समय रहते नाकाम कर दिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दिल्ली और बिहार से जुड़े तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। साथ ही आरोपियों के कब्जे से एक देसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, दो चाकू, तीन मोबाइल फोन और नगदी बरामद की गई है। यह कार्रवाई डीसीपी नॉर्थ की टीम और गुढ़ियारी थाना ने की है। डीसीपी नॉर्थ दीपमाला कश्यप ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देशन में राजधानी में लगातार प्रोएक्टिव पुलिसिंग की जा रही है। इसी अभियान के तहत संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर कार्रवाई करते हुए संभावित बड़ी डकैती को अंजाम देने से पहले ही रोक लिया गया। पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 7 के पीछे नए रोड के पास संदिग्ध अवस्था में तीनों आरोपियों को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके पास से एक देसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, दो चाकू और तीन मोबाइल फोन जब्त किए गए। इसके बाद थाने लाकर पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि कल्याण ज्वेलर्स में रात के समय डकैती करने की योजना थी। योजना के तहत 1 अप्रैल 2026 को एक आरोपी ने कल्याण ज्वेलर्स की रेकी की थी। आरोपियों ने ज्वेलर्स की सुरक्षा व्यवस्था, आसपास के क्षेत्र और वारदात को अंजाम देने की परिस्थितियों की जानकारी जुटाई थी। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मामले में शामिल दो अन्य आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। उक्त दोनों फरार आरोपी लगातार मोबाइल पर अपडेट ले रहे थे। साथ ही रेकी की फोटो शेयर की जा रही थी और योजना बनाई जा रही थी। गिरफ्तार आरोपियों से एक देसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, दो चाकू, तीन मोबाइल फोन और 2,500 रुपये नगद बरामद किए गए हैं। पुलिस आरोपियों के आपसी संपर्क, डकैती की योजना, हथियारों की व्यवस्था और फरार आरोपियों की भूमिका से जुड़े तकनीकी एवं अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि उसकी सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से संभावित बड़ी डकैती की वारदात को होने से पहले ही रोक लिया गया। पुलिस पूछताछ में यह जानकारी भी सामने आई है कि गिरफ्तार आरोपियों में से दो युवक दिल्ली में हुए कजप आंदोलन में शामिल हुए थे। गुढ़ियारी थाना में आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 321/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 310(4) (डकैती का प्रयास) और आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह पूरी कार्रवाई डीसीपी उत्तर दीपमाला कश्यप, एडीसीपी उत्तर आदित्य पांडेय और एसीपी उरला पूर्णिमा लामा के निर्देशन में गुढ़ियारी थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार साहू, उप निरीक्षक कैलाश केशरवानी, पीएसआई वरदान सिंह, सउनि नरेश देवांगन, प्रधान आरक्षक संतोष ठाकुर, आरक्षक सुदीप मिश्रा, किशोर राजपूत, रविशंकर तिवारी और जगन्नाथ सावले की टीम ने की। गुढ़ियारी थाना पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
Trending
- दर्दनाक सड़क हादसा: पत्रकार शेख आलम की मौत, इधर ट्रांसफार्मर में जा घुसी सवारियों से भरी पिकअप – राष्ट्रवाणी
- झीरम हत्याकांड: ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ मामले में NIA कोर्ट आज 4.30 बजे दोषियों को सुनाएगा सजा… – राष्ट्रवाणी
- Raipur Minor Girl Rape Attempted: रायपुर में 8 साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, घटना के बाद लोगों में आक्रोश का माहौल, राजधानी के इस इलाके की है वारदात – राष्ट्रवाणी
- Chhattisgarh Recruitment cancelled: इंस्पेक्टर फिर से बन गये बाबू.. भर्ती-नियुक्ति रद्द करते ही पुराने पद पर लौटे सभी 42.. साय सरकार ने जारी किया आदेश – राष्ट्रवाणी
- Balrampur Smuggler Arrest News: बाइक पर ये प्रतिबंधित चीज लेकर जा रहे थे तस्कर, वन विभाग ने किया गिरफ्तार, जब्त किया समान – राष्ट्रवाणी
- Chhattisgarh Exam and Recruitment Cancelled: छत्तीसगढ़ में सरकारी भर्तियां रद्द.. बाबुओं को बनाया गया था इस विभाग में इंस्पेक्टर, कांग्रेस सरकार में हुई परीक्षा सवालों के घेरे में – राष्ट्रवाणी
- Chhattisgarh Deputy Secretary Transfer: राज्य सरकार ने तीन उप सचिवों के प्रभार बदले, अब मनीष मिश्रा संभालेंगे स्कूल शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी, देखें आदेश – राष्ट्रवाणी
- ये अरबपति एक दिन के लिए बना भिखारी, दुनिया ने पहचानने से किया इनकार; खुद के वॉचमैन ने मारा धक्का – राष्ट्रवाणी

